लोनी,ब्यूरो (आरजू इदरीसी)। लोनी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नं 54 - 55 में गंदे पानी की निकासी सर दर्द बन चुकी है। लोनी के कई क्षेत्र इकराम नगर, मुस्तफाबाद, सुल्तान नगर आदि में सड़के व नालियों का निर्माण न होने की वजह से पानी की निकासी की एक बहुत बड़ी समस्या बनी हुई है। घरों से निकलने वाला गन्दा पानी आस - पास खाली पड़े प्लॉट में जमा हो जाता है। जो अधिक जमा होने पर खुद एक समस्या का कारण बन जाता है। जिसको निकालने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को अवगत भी कराया जाता है। लेकिन सिर्फ आश्वासन दिया जाता है। पानी ज्यादा जमा होने के कारण आस - पास बने मकानों की नींव के अंदर जाना शुरू हो जाता है। जिसकी वजह से कोई भी बड़ा हादसा होने को आशंका बनी रहती है। लोनी में पहले भी जलभराव के कारण कई मासूम बच्चों की जान जा चुकी है। ऐसा ही कुछ हाल लोनी की मुस्तफाबाद कॉलोनी का है। जहां गन्दे पानी की निकासी लोगो के लिए जी का जंजाल बन चुका है। पानी की निकासी को लेकर आए दिन कहीं न कहीं झगड़ा होता रहता है। स्थानीय निवासी लोनी नगर पालिका को बार - बार इसके बारे में अवगत कराते है। सड़क निर्माण, पानी की निकासी, जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग करते है। लेकिन अधिकारी धन का अभाव बता कर अपना पीछा छुड़ा लेते है। ऐसा ही कुछ काम जनप्रतिनिधियों का है। वोट मांगने के समय पर तो जनता को झूठा सपना दिखा कर वोट बटोर लेते है। जितने के बाद जनता के बीच आने को भी तैयार नही होते है।
= विकास को लेकर अंजुमन इदरीसिया सामाजिक संस्था करेगी नगर पालिका का घेराव =
अंजुमन इदरीसीया सामाजिक संस्था के जिला अध्यक्ष इरशाद प्रधान ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर 7 दिन के अंदर जलभराव को लेकर नगर पालिका कोई समाधान नहीं करती है तो हम लोग अपनी टीम के साथ अंजुमन इदरीसिया सामाजिक संस्था के बैनर तले नगर पालिका लोनी को घेरने का काम करेंगे।
Comments
Post a Comment