Saturday, February 20, 2021

नौ दिवसीय महा रूद्र यज्ञ को लेकर प्रतिमाओं का निर्माण कार्य प्रारंभ

 


राजापाकर( वैशाली)संवाद सूत्र , दैनिक अयोध्या टाइम्स।

 प्रखंड मुख्यालय राजपकर के भुवनेश्वर चौक स्थित शिव मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्री श्री 108 श्री शिवशक्ति महारुद्र  यज्ञ को लेकर शुक्रवार से यज्ञ स्थल परिसर में प्रतिमा  निर्माण का कार्य हो गया है। इस यज्ञ में देवी देवताओं की 111 आकर्षक मूर्तियां स्थापित की जाएगी । यज्ञ समिति के अध्यक्ष बजरंग प्रसाद सिंह ने बताया कि यज्ञ की तैयारी जोरों पर है। दर्जनों कार्यकर्ता रात दिन यज्ञ की सफलता को लेकर कार्य में जुटे हैं तो दूसरी तरफ दर्जनों कार्यकर्ता अलग अलग टोली बनाकर विभिन्न गांव में चंदा संग्रह के कार्य में जुटे हुए हैं। मालूम  हो कि आगामी 3 मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ यज्ञ का  शुभारंभ  होना है। जबकि  11 मार्च को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। यज्ञ की भव्यता व सौंदर्यीकरण को लेकर तैयारी जोरों पर है। वही भुवनेश्वर चौक स्थित मुख्य मार्ग पर तोरण द्वार बनाए गए हैं। कलश यात्रा में 1100 कन्याओं के भाग लेने की योजना बनाई गई है। जिसके लिए  नामांकन कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसे लेकर आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ दूर-दराज के गांव से भी बड़ी संख्या में महिलाओं  व कन्याओं का नामांकन किया जा रहा है। वही यज्ञ को लेकर चारों तरफ चर्चाएं तेज हो गई हैं।  यज्ञ को लेकर चारों तरफ उत्साह  उमंग भक्ति  का माहौल देखा जा रहा है।

बेलसर में भाजपा नेता की मनी चौथी पुण्यतिथि

पटेढ़ी बेलसर। संवाददाता


प्रखंड के बेलसर बाजार स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में शनिवार को भाजपा के दिवंगत नेता एवं पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष महामाया कुमार की अध्यक्षता में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया तथा उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजित पांडेय,प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य चंदन मिश्रा,वैशाली विधानसभा के मीडिया प्रभारी एवं दिवंगत नेता के पुत्र अमित आनंद,महामंत्री महेश साह, निभा सिंह,उपाध्यक्ष आनंद पांडेय,रविंद्र कुमार,मुन्ना सिंह,रामकुमार सिंह,नरेश चौधरी,धर्मेंद्र कुमार,अरविंद कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उन्हें सच्चा भाजपा का सिपाही बताया।

कैंप में पंजीकृत दिव्यांगजन लाभार्थियों को 23 व 24 फरवरी को रैन बसेरा कैंपस गौरीगंज में कृत्रिम अंग लगाये जायेंगे

*अमेठी 20 फरवरी 2021,*  जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अमेठी नरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिनांक 4 फरवरी 2021 को तहसील मुख्यालय गौरीगंज के विकासखंड मुख्यालय दिनांक 5 फरवरी 2021 को तहसील अमेठी के विकासखंड मुख्यालय एवं दिनांक 6 फरवरी 2021 को मुसाफिरखाना तथा दिनांक 8 फरवरी 2021 को तहसील तिलोई के विकासखंड मुख्यालय बहादुरपुर में (फिटमेंट कैंप दिव्यांगजन को निशुल्क कृत्रिम हाथ, पैर, कैलिपर आदि सहायक उपकरण का चिन्हांकन/पंजीयन किया गया था। जिसके क्रम में उन्होंने बताया कि इन समस्त पंजीकृत दिव्यांग लाभार्थियों को दिनांक 23 व 24 फरवरी 2021 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक विकासखंड मुख्यालय गौरीगंज के रैन बसेरा कैंपस में कृत्रिम अंग वितरण/ लगाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने समस्त लाभार्थियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपना उक्त नियति कैम्प में  अपना पंजीकरण कराया है वे अनिवार्य रूप से दिनांक 23 एवं 24 फरवरी 2021 को उपस्थित होकर अपना कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण लगवाने हेतु उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम को शासन द्वारा कोविड-19 की जारी गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए किया जाएगा।


दिव्यांगजनो को दी गयी ट्राई साईकिल


सोनपुर(सारण).ब्युरो चीफ, दैनिक अयोध्या टाइम्स।

सोनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन  सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत 7 दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल का वितरण बीडीओ बलदेव चौधरी ने  शुक्रवार को किया । इस बात की जानकारी देते हुए बीडीओ बलदेव चौधरी ने बताया कि सबलपुर मध्यबर्ती पंचायत  के राज कुमार पिता खिलाड़ी सिंह, गणेश कुमार पिता राम इकबाल महतो वही शमशाद आलम पिता सफ़र उद्दीन मियां नयागांव पंचायत ,अंजली कुमारी पिता साहेब राय सैदपुर , उपेंद्र कुमार पिता स्वर्गीय लक्ष्मी महतो,अशोक कुमार पिता रमाशंकर सिंह  अरुण कुमार पिता कैलाश सिंह सबलपुर 28 को कुल 7 दिव्यांगजनो को ट्राई साईकिल दी गयी । इस मौके पर उपस्थित रहे लक्ष्मी देवी जयप्रकाश कुमार के साथ अन्य प्रखंड के कर्मी मौजूद रहे ।