Wednesday, March 10, 2021

जीविका कार्यालय में राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित की गई

सहदेई (वैशाली) संवाददाता दैनिक अयोध्या टाइम्स ।

वैशाली सहदेई बुज़ुर्ग प्रखंड के जीविका कार्यालय में राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित की गई, जिसमें जीविका दीदी ने अनेक खेल प्रतियोगिता में भाग लिया।इस प्रतियोगिता में म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता पुरस्कार सहदेई की सुशीला देवी, रंगोली प्रतियोगिता पुरस्कार सुनीता देवी, बिन्दी  प्रतियोगिता में मुरौवतपुर की नीलम देवी जीती। इसके अलावा तीनो क्लस्टर से जो कैडर सबसे अच्छा काम किया उसेभी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिसमें वरदान सी एल एफ से सी एम ममता कुमारी, सुनीता देवी, आशीर्वाद सी एल एफ से सी एम रानी कुमारी, रेखा कुमारी, विश्वास सी एल एफ से सुनीता देवी, रिंकु कुमारी हैं।इस मौके पर जीविका के एल एच एस चंदन कुमार, 

एच एन एस एम आर पी शमशेर अली खान, आर आर एम प्रबंधक राहुल कुमार, लेखपाल अजय जी, सी सी मंजू कुमारी, पिंकी गाँधी, ममता कुमारी, एम बी के सुष्मिता कुमारी, मिथिलेश कुमार सिंह, सी एफ पुतुल देवी, सीता देवी, कुन्दन ठाकुर, बी के मंजीताजी, शिल्पी कुमारी, सी एम रेणु कुमारी, सीमा कुमारी, पूजा, रीता, सोनी कुमारी चंदन, शाहिद, प्रियंका,पूनम देवी, ललिता देवी, कंचन देवी, संगीता देवी,अरुणिमा कौशिकी, राजू कुमार आदि सैंकड़ों लोग मौजूद थे।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया गया

सहदेई (वैशाली) संवाददाता दैनिक अयोध्या टाइम्स।

वैशाली सहदेई बुजुर्ग - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहदेई बुजुर्ग में कोविड-19 टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया गया।इस दौरान 212 महिलाओं को कोविड-19 का टीका लगाया गया। 

इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहदेई बुजुर्ग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार के निर्देश पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर टीकाकरण को लेकर विशेष अभियान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील केसरी के नेतृत्व में चलाया गया।टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्र स्थित एएनएम प्रशिक्षण भवन में विशेष इंतजाम किया गया था।इस अभियान के दौरान कुल 212 महिलाओं को को कोरोना का टीका लगाया गया ल।जिसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र की 156 महिलाओं के साथ 45 से 60 आयु वर्ग के गंभीर रोगों से पीड़ित 22 एवं महिलाओं को टीका लगाया गया है।इसके साथ ही 28 महिला स्वास्थ्य कर्मियों आदि को टीका का दूसरा डोज एवं एक महिला स्वास्थ्य कर्मियों आदि को टीका की पहली रोज दी गई।साथ ही 77 पुरुषों को भी इस विशेष मौके पर टीकाकरण किया गया। बताया गया कि 212 महिलाओं सहित कुल 289 लोगों का टीकाकरण सोमवार को किया गया।टीकाकरण केंद्र में एएनएम आशा कुमारी,रश्मि कुमारी,प्रियंका कुमारी,पूजा कुमारी,उषा कुमारी ने सभी का टीकाकरण किया।वही रजिस्ट्रेशन का कार्य फैसिलेटर मेनका कुमारी,विभा कुमारी,पिंकी सिंह,मंजू वर्मा एवं कामिनी कौशल ने किया।गंभीर मरीजों की लैब जांच लैब टेक्नीशियन राजेंद्र प्रसाद यादव ने किया।ऑब्जरवेशन केंद्र में डॉक्टर जीएन पांडे एवं डॉक्टर सुनील कुमार ने टीका लेने वाले लोगों की निगरानी की।इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी अविनाश कुमार,दिलीप कुमार,राकेश कुमार,आदित्य कुमार,फार्मासिस्ट नवीन कुमार,स्वास्थ्य प्रबंधक अजय कुमार दुबे एवं लेखापाल रितेश कुमार के साथ इंद्रजीत कुमार,अमरेश कुमार ने टीकाकरण में विशेष सहयोग दिया।

कटहरा ओपी अध्यक्ष को किया गया निलम्बित, पुलिस अभिरक्षा में एक व्यक्ति हुई थी मौत

चेहरा कला(वैशाली) संवाददाता, दैनिक अयोध्या टाइम्स।

चेहरा कला प्रखण्ड क्षेत्र के बहावलपुर ग्राम निवासी शत्रुघ्न रजक के 37 वर्षीय पुत्र अमरजीत चौधरी को अपने ही पिता से मारपीट के मामले में पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था।

                विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हाजत में ही पुलिस ने अमरजीत चौधरी को बेहरहमी से पिटाई किया गया जिससे उसकी मौत हो गई।इस मामले में जिला अधीक्षक मनीष कुमार ने कटहरा ओ.पी पहुँच कर मामले को अपने स्तर से जांच पड़ताल किया ।साथ ही साथ मुजफ्फरपु  से आये फॉरेंसिक टीम ने जांच किया देर रात्रि जिला आरक्षी कार्यलय के पत्रांक 578-21 के अनुसार  ओपी अध्यक्ष कृष्णा खटाइट को निलम्बित किया गया है।

Monday, March 8, 2021

युवा राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया

राजापाकर(वैशाली) संवाद सूत्र , दैनिक अयोध्या टाइम्स 

राष्ट्रीय युवा जनता दल के  राज्यव्यापी आह्वान पर राजापाकर प्रखंड कार्यालय पर सोमवार को   राजद युवा संगठन  की ओर से धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किए गए। गया। जिसमें दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए। धरना के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी को कार्यकर्ताओं ने सरकार का ध्यान आकृष्ट करने हेतु मांग पत्र सौंपा।  उनकी मुख्य मांगों में राज्य  में बढ़ते भ्रष्टाचार  महंगाई पर रोक लगाई जाए। बढती बेरोजगारी की समस्या  का  निराकरण करने वहीं  गिरती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की गई। पेट्रोल व डीजल के दामों में की गई वृध्दि की शीघ्र वापसी की मांग की गई। शिक्षा व्यवस्था में अव्यवस्था को दूर करने की मांग की गई। वहीं  गिरती स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की बात कही गई । संविदा कर्मी व शिक्षक अभ्यर्थियों की नियुक्ति शीघ्र की जाए। किसान विरोधी तीनों काला कानून को वापस लिया जाए। मौके पर  युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुशवाहा सहित  तपसी प्रसाद सिंह अनिल यादव  बिंदेश्वर राय अर्जुन राय राजू कुमार नीतीश यादव संजीत कुमार विकास यादव दिवाकर प्रजापति कमरे आलम  राजीव कुमार पंकज कुमार पंकज यादव  सहित धरना प्रदर्शन  में कई  कार्यकर्ता शामिल थे।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

राजापाकर( वैशाली) संवाद सूत्र, अयोध्या टाइम्स

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एचडीएफसी बैंक के समग्र विकास परियोजना परिवर्तन कार्यक्रम के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन प्रखंड कृषि पदाधिकारी महाश्वेता , एरिया मैनेजर  शांतनु एवं प्रखंड प्रबंधक सुश्री आकृति ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारीने महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का कारण बताया और आज के परिवेश में महिलाओं को सशक्तिकरण पर बल दिया और कहा कि आज के जमाने में बच्चीयां आगे आ रही हैं और पढ़ लिख कर डीएम, एसपी और पायलट बन रहे हैं ,। इसके अलावा   महिला दिवस के साथ साथ जो प्रदर्शनी का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया था उस प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया और स्टॉल पर जाकर के संस्था के द्वारा तैयार किए हुए चीजों को बारीकी से देखा। साथ ही मध्य विद्यालय मखदुमपुर पोखरैरा में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन भी किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था में कंसलटेंट संतोष कुमार पांडे ने कहा कि आज का समाज महिलाओं के बिना अधूरा है और वैसी परिस्थिति में भ्रूण हत्या और घरेलू हिंसा जैसे चीजों को त्यागना होगा और आज महिलाओं को खुद अपने विकास के लिए स्वयं आकर के कार्य करना होगा । कार्यक्रम में एचडीएफसी के सभी कार्यकर्ता तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थीं ।कार्यक्रम को एरिया मैनेजर शांतनु ,प्रखंड प्रबंधन समिति  और प्रखंड समन्वयक नरेंद्र  ने भी संबोधित किया ।

पातेपुर में दो दिवसीय कृषि मेले का हुआ आयोजन जिला कृषि पदाधिकारी मेले में हुए शामिल

पातेपुर (वैशाली) संवाददाता अयोध्या टाईम्स

पातेपुर प्रखंड के रामचंद्र हाई स्कूल खेल मैदान में आत्मा वैशाली के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दो दिवसीय जिलास्तरीय जैविक किसान मेला का आयोजन किया गया।

          मेले का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार, आत्मा के उप परियोजना निदेशक रमन कुमार रमन, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार, प्रमुख पति संत कुमार यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष आत्मा सुरेश प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से किया.इस अवसर पर जैविक खेती में महिलाओं, किसानों, मानवीय जीवन, पशुओं एवं पर्यावरण पर प्रभाव पर धनात्मक प्रभाव के बारे में जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित मेला में किसान उत्पादक संगठन (FPO) द्वारा उत्पादित जैविक खेती, उत्पाद एवं उत्पादन जैविक खेती हेतु एन.पी.ओ.पी द्वारा अनुसंशित उपादान प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत सूक्ष्म सिंचाई यंत्र एवं कृषि यांत्रिकरण के तहत यंत्रों का प्रदर्शन सह बिक्री स्टॉल लगाया गया.किसान मेला में सभी प्रखंडों के किसान उत्पादक संगठन के सदस्य किसानों का परीभ्रमण के साथ साथ कुल दस प्रखंडों में संचालित जैविक कॉरिडोर के तहत क्लस्टर समूह में जैविक खेती कर रहे किसानों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. इस अवसर पर मेले में उपस्थित सैंकड़ो किसानों को संबोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि जैविक खेती में अग्रणीय प्रखंड होने के कारण मेले का आयोजन पातेपुर में किया गया है. जैविक खेती से किसानों को दोगुना लाभ मिल रहा है. रासायनिक खाद के प्रयोग से जहां खेत बंजर हो रहे है वही खेत की उर्वरा शक्ति का ह्रास हो रहा है वही जैविक खेती से कम लागत में फसलों के बेहतर उत्पादन से अधिक मुनाफा मिल रहा है. जिससे किसानों की आय दोगुनी होने से किसानों की दशा में भी सुधार हो रहा है.इस मौके पर रामकुमार राय, सोनेलाल सिंह, चंद्र किशोर सिंह, रामजी सिंह, हरिवंश प्रसाद सिंह, कामेश्वर सिंह कुशवाहा, संजय राय आदि दर्जनों लोगों ने किसानों को संबोधित किया.

पातेपुर के बरडीहा तुर्की गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

पातेपुर (वैशाली) संवाददाता दैनिक अयोध्या टाईम्स

पातेपुर प्रखंड के बरडीहा तुर्की गांव स्थित सामुदायिक भवन परिसर में लोकहित कल्याण समिति एवं महावीर विकलांग फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महिला शसक्तीकरण पर जोर देते हुए वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

                      सोमवार को पातेपुर प्रखंड के कई स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर क्षेत्र के लगभग दर्जनों संस्थानों ने समारोह आयोजित कर महिलाओं को सम्मानित किया वही वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए समाज के सबसे निचले पायदान पर महिलाओं की स्थिति को और सशक्त बनाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा उठाये गए विभिन्न कार्यक्रमो की सराहना की वही राजनीतिक एवं अन्य क्षेत्रों में महिला की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आरक्षण का प्रावधान किए जाने को लेकर आभार जताया। इस मौके पर शिवनाथ राम, नीलू देवी, रवीना देवी, नगीना मांझी, उर्मिला दास, सुंदर देवी, रंजू देवी, राजकुमार पासवान, मुकेश कुमार, अजित चौधरी शम्भु राय, समेत सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।