Tuesday, October 29, 2019

पहेलियाँ

1. एक हाथ है रखा कमर पर,
   हाथ दूसरा सिर के, ऊपर।
   लगा रही चक्कर कुछ ऐसे
   घूम रहा हो लट्टू जैसे।
2. अगर कहीं मुझको, पड़ जाता,
   बड़े प्रेम से तोता खाता,
   बच्चे बूढ़े अगर खा जाते,
   व्याकुल हो आंखे भर लाते।
3. चाहे रखो जेब के भीतर,
   चाहे रखना इसको घर पर।
   देश-विदेशों तक  हो आए,
   सभी तरह की खबरें लाए।
4. मैं पड़ता हूँ नहीं दिखाई,
   सबसे ज्यादा गति है पाई।
   पल में पटना, पल में दिल्ली,
   खूब उड़ाऊं सबकी खिल्ली।
5. उछल कूद कर काटूँ डाल,
   मानव हैं मेरे ही लाल।
   बजे मदारी का डमरू,
   बांध पांव में नाचू घुंघरू।
6. एक नारी के हैं दो बालक,
   दोनों एक ही रंग।
   पहला चले, दूसरा सोवे,
 फिर भी दोनो संग।
7. हाथ-पैर में जंजीर पड़ी है।
   फिर भी दौड़ लगाता 
    टेढ़े-मेढ़े रास्तों से गांव-शहर घूम आता।।
8. मैं जिसके पीछे लगऊं,
   गुणवक्ता को और बढ़ाऊँ।
   हूँ हिसाब का अंक अजूबा,
   पूरा कर हूँ मैं मंसूबा।
9. सभी ग्रहों का मैं ही मुखिया,
   मुझसे जगमग पूरी दुनियां।
   सुबह-सुबह मैं आ जाता हैूँ।
   मुखड़े पर लाली लाता हूँ।
9. सवा लाख के मेरे दांत,
   खाता नहीं, दिखाता हूँ।
   छोटे आंख सूप सा कान,
   नाक हिलाता जाता हूँ।
10. दो भाई एक रंग के,
    गहरा उसका नाता।
    एक भाई बिछड़ गया तो,
    दूजा काम न आता।
11. एक बना जादू का थैला,
    बाहर उसका अंदर मैला।
    राजा रानी उसके दास,
    वह थैला है सबसे पास।
उ0- 1. कठपुतली 2. चक्की 3. हरी मिर्च          4. साइकिल 5. शन्यू 6. मोबाइल फोन 7. सूरज     8. मन 9. हाथी 10. बंदर 11. जूता 12. पेट


No comments:

Post a Comment