Monday, October 21, 2019

सावधान दुनिया!

सावधान दुनिया!
विज्ञान है, ज्ञान महाविनाश का।
है यह सृष्टि रचयिता;
पर रखती शक्ति महाविनाश का।
है कर सकती दुनिया का, 
पल भर में यह संहार।
सावधान दुनिया!
विज्ञान है, ज्ञान महाविनाश का।
साक्षात प्रतीक है, हिरोशिमा, नागासाकी
विज्ञान के अभिशाप का।
पूर्व का ब्रिटेन 'जापान'! है सहता कष्ट
आज भी विज्ञान के महाविनाश का।
सावधान दुनिया!
विज्ञान है, ज्ञान महाविनाश का।
समझ एक पैनी तलवार,
दो विज्ञान को फेंक, 
तजकर मोह स्मृति के पार।
सावधान दुनिया!
विज्ञान है, ज्ञान महाविनाश का।


No comments:

Post a Comment