Monday, November 18, 2019

‘‘याद्दाश्त के धनी व्यक्ति’’

दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हुए हैं जो अपनी विचित्र व आश्चर्यजनक प्रतिभा के बल पर संसार को आश्चर्यचकित करते रहें। याद्दाश्त के धनी ऐसे लोग ही हैं जिसकी विलक्षण प्रतिभा का दुनिया ने लोहा माना है जिनकी बराबरी आज तक कोई नहीं कर सका।
1.  इजिप्ट के बादशाह नासर के पास 20 हजार गुलाम थे बादशाह को सभी गुलामों के नाम, जन्म, स्थान, जाति, आयु और पकड़े जाने की तारीख सब कुछ जुबानी याद थी।
2. बंगलौर के महादेवन ने 899 अंको की संख्या को दो घंटे 0 मिनट में हल कर दिया।
3.  डेनमार्क के एक बैंक क्लर्क ने लगभग 3 हजार जमाकर्ताओं के बहीखाते जल जाने के बाद जबानी ही उनके नाम, स्थान, धनराशि का हिसाब सही-सही बता दिया।
4. शतरंज का जादूगर अमरीकी खिलाड़ी हैरानैल्सन एक साथ बीस शतरंज के खिलाड़ियों की चालें याद रखता था।
5. राष्ट्रपति रुजवेल्ट के सेक्रेटरी जेसए फिरली को 20 हजार महत्वपूर्ण लोगों के नाम पते, पद जुबानी याद थे।
6.  राजा भोज के दरबारी श्रुतिधर में यह गुण थे कि वह 45 मिनट तक सुने हुए प्रसंग को पुनः ज्यों का त्यों शब्दशः सुना सकते थे। 
7. दक्षिण अफ्रीका के फील्ड मार्शल स्मट्स के पुस्तकालय में अत्यंत उच्चकोटि की दस हजार पुस्तकें थीं। सभी पुस्तकों की एक -एक पंक्तिया उनको याद थी।


No comments:

Post a Comment