Thursday, February 27, 2020

भजन कीर्तन,सीताराम के जयकारों के साथ कोथावां पहुचा रामादल



कोथावां/हरदोई:-(अयोध्या टाइम्स)सीताराम के जयकारों की गूंज के साथ कोथावां पहुचा रामादल जंहा पर प्रसाशन द्वारा पुष्पो की वर्षा कर माल्यर्पण कर उनका स्वागत किया गया।
  विवर्णानुसार चौरासी कोसीय परिक्रमा बुधवार को सीताराम के जयकारों की गूंज के साथ नगवा कोथावां को पहुचा जंहा पर प्रशाशन के द्वारा पहला आश्रम के मेला अध्यक्ष महंत भरतदास व उनके साथ चल रहे सैकड़ो की संख्या में अनेक परिक्रमार्थी पैदल,हांथी घोड़ा व अपने निजी साधनों से चल रहे थे। जिनका स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया गया। वही मेला अध्यक्ष महंत भरद्वाज का माल्यर्पण किया गया। इनके लिए पुष्पो से सजा हुआ रथ था। रथ पर सवार महंत जी का स्वागत अतरौली रोड से मुख्य तिराहे से होते हुए कोथावां ब्लॉक मुख्यायल पर पहुँचे। मेले में लाखो की संख्या में आये हुए सन्तो व परिक्रमार्थियों ने शारदा नहर में स्नान किया। स्नान करने के बाद भजन कीर्तन किया। इसके बाद कस्बे वासीयो ने अपने घरों में साधु संतों के लिए मिष्ठान,दही बड़ा,रोटी सब्जी दाल, पूड़ी सब्जी आदि की व्यवस्था कर सन्त महात्माओ को खिलाकर दान दक्षिणा देकर विदा किया। मेले में तरह तरह के विभिन्न मिठाइयां,खेल खिलौने,घर ग्रहस्थी समान,झूले,वर्तनो की दुकान, चाट आदि लगी हुई थी।
मान्यता है कि ये परिक्रमा मानव के समस्त पापों को नष्ट कर चौरासी लाख योनियों से मुक्ति देती है। स्कंद पुराण के अनुसार ये परिक्रमा सबसे पहले भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश ने की थी।
स्कंद पुराण के धर्मारण्य खंड में इस बात का वर्णन है कि भगवान श्रीराम ने भी अयोध्यावासियों के साथ ये परिक्रमा की थी। इसी वजह से परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं के जत्थे को रामादल कहा जाता है। जो व्यक्ति संपूर्ण परिक्रमा करने से वंचित रह जाता है, यदि मिश्रिख तीर्थ में पांच दिन तक वह पंचकोसी परिक्रमा कर ले तो उसे भी पुण्य का लाभ मिलेगा। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं को जानकी कुंड, कुमनेश्वर, कुर्कुरी, मानसरोवर, कोटीश्वर, महादेव, कैलाश, हत्या हरण, नर्मदेश्वर, दस कन्या, जगन्नाथ, गंगा सागर, कपिल मुनि, नागालय, नीलगंगा, शृंगी ऋषि, द्रोणाचार्य पर्वत, चंदन तालाब, मधुवसनक, व्यास गद्दी, मनु सतरूपा तपस्थली, ब्रम्हावर्त, दशाश्वमेघ, हनुमान गढ़ी, यज्ञवाराह कूप, हंस-हंसिनी, देव-देवेश्वर, रुद्रावर्त आदि के दर्शन होंगे। अगला पड़ाव उमरारी होगा। मेले में महिलाओं ने जहां साज सज्जा का समान खरीदा वही ग्रह गृहस्थी का समान वर्तन व जरूरत की चीजें खरीदी। वही बच्चो ने खेल खिलौने लेने में पीछे नही हटे। और झूले का भी भरपूर आनंद उठाया। मेले में आये हुए देश विदेश के परिक्रमार्थियों व साधु संतों के लिए बालामऊ विधान सभा  के भाजपा विधायक रामपाल वर्मा द्वारा हर वर्ष की भांति भंडारे का आयोजन कियाया गया। वही कस्बे के लोगो ने पूड़ी सब्जी का भी वितरण किया वही पर उत्तरप्रदेश आदर्श ब्यापारी के जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता द्वारा चाय,कुरकुरे का वितरण किया गया।


 

 



 

No comments:

Post a Comment