Monday, March 30, 2020

सडकों पर उतर कर अपना सामाजिक दायित्व निभा रहे लोग

कानपुर नगर, कोरोना वायरस के कारण शहर में लाॅकडाउन के 6 दिन बीत चुके है लेकिन शहर में मौजूर सामाजिक संस्थाओं और शहरवासियों में परेशान लोगों की मदद का जज्बा लगातार कायम है। सोमवार को हाइवे और जीटी रोड पर अपने-अपने गंतव्य तक जा रहे हजारो लोगों को लोगो ने जगहजगह खाना-पानी, बिस्किट बांटा। इसी प्रकार शहर भर में लोग इस बात का ध्यान रखते रहे कि कोई उनके आस-पास भूखा न रह जाये। स्थानीय थाना पुलिस द्वारा भी क्षेत्र में भ्रमण कर कहा जाता रहा कि जो भूखा रह गया हो वह खाना ले सकता है।
     कोरोना वायरस के कारण चल रहे शहर में लाॅकडाउन के 6वें दिन सडकों पर रह रहे लोगो की मदद करने के लिए शहर की सामाजिक संस्थाये, समाजेसवी तथा आमलोग भी उतर पडे। जिससे जो पडा वह उस प्रकार मदद कर रहा थां। नयी पहल परिवार समिति द्वारा मालरोड, एक्सप्रेस रोड, नयागंज आदि स्थानों परे भोजन बांटा गया। इस संस्था के लोग रोज लोगो को खाना बांट रहे है और प्रतिदिन कहीं न कहीं यह दिखायी दे ही जाते है। जानकारी लेने पर संस्थान के संस्थापक विमल शाह ने बताया कि संस्था के रोहित मिश्रा, विजय मिश्रा, शुभम गुप्ता,  आरिफ, शिवम, कासिम ने बताया कि लोगो की सेवा करने पर उन्हे शांति मिलती है और वह लोग रोज भूखों तक ज्यादा से ज्यादा भोजन पहुंचाने के   प्रयास में रहते है। भोजन के साथ ही हमारी संस्था इस बात का भी ध्यान रख रही है कि लोगों को और क्या जरूरत है। हम बस्तियों में भी जा रहे है, गलियों में भी पहुंच रहे है साथ ही यह भी ध्यानरख रहे है कि कोई व्यक्ति अस्वस्थ तो नही है। 


No comments:

Post a Comment