Thursday, April 30, 2020

ओम जन सेवा संस्थान के द्वारा क्षेत्रों में सैनिटाइजर एवं खाद्य सामग्री जरूरतमंद लोगों को वितरित किया गया                            




कानपुर - जहां  पूरे विश्व में कोराना वायरस की महामारी फैली हुई है  वहीं पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है लोगों के घर से ना निकलने पर और उनके काम धाम बंद हो जाने के कारण उनके ग्रस्त जीवन में कई कठिनाइयां सामने आ रही हैं कोरोना जैसी महामारी के बढ़ने से कानपुर नगर में बढ़ते मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है उसको लेकर जिला प्रशासन के हाथ पांव फूल रहे हैं। ऐसी परम दशा में ओम जन सेवा संस्थान की अध्यक्ष  शिव देवी अग्रहरि (सीमा ) ने अपनी जान की परवा ना करके कई दिनों से लोगों के घर घर जाकर सेनिटाइजर का  छिड़काव करवा रही हैं और एक मानवता की मिसाल कायम कर रही है  जिसकी चर्चा आज पूरे लाल बंगला क्षेत्र में हो रही है। आज लाल बंगला, ओमपुरवा, जगईपुरवा, शिवकटरा, राजीव नगर मे सेनेटाइजर का छिड़काव कराने के बाद चन्द्र नगर, लाल बंगला में पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया के साथ जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री वितरित करवाई। पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने कहा कि सभी समुदाये के लोगों  लॉक डाउन के नियमों का पालन करना चाहिए। पुलिस प्रशासन, पत्रकार, डाक्टरों, नर्स अपनी जान की परवाह न करके ,आप लोगों की जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आप पथराव करके उनका अपमान कर रहे हैं, यह सोचनीय विषय है। वही ओम जन सेवा संस्थान की अध्यक्ष  शिव देवी अग्रहरि (सीमा )ने कहा कि गरीब, असहाय व जरूरत मंदो को राशन सामाग्री वितरण का कार्यक्रम समय समय पर कराने का प्रयास करती रहूंगी ,जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंदों की मदद हो सके, और मुझे यह कार्य करने से अपार खुशी मिलती है, आज हर सम्पन्न व्यक्ति को आगे बढ़ कर हर संस्थाओं की मदद करनी चाहिए। भाजपा के वरिष्ठ नेता  गुड्डू यादव ने कहा कि जाति व धर्म की राजनीति नही करनी चाहिए, हमें मानवता की मिसाल कायम करने के लिए हम सबकों मिलकर हर समुदाये के लोगों की मदद करनी चाहिए। वही कार्यक्रम के उपरांत ओम जन सेवा संस्थान की अध्यक्ष शिव देवी अग्रहरि व सेनेटाइजर का छिड़काव करने वाले विकास वर्मा को माल्यार्पण पहना कर स्वागत व अभिनन्दन किया ।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, ओम जन सेवा संस्थान की अध्यक्ष शिव देवी अग्रहरि( सीमा)  पारुल अग्रहरि ममता मिश्रा गीता शर्मा सरोज अग्रवाल  उनकी पूरी टीम अजय गौड़, शिवम वर्मा विपिन कुमार  आदित्य राज अग्रहरि राहुल दीपू लोग मौजूद रहे ।


 

 



 

No comments:

Post a Comment