Thursday, April 30, 2020

समाजसेवी संस्था जय भोले सेवा समिति ने लोगो को वितरित की खाद्य सामग्री



शाहाबाद ,हरदोई।(अयोध्या टाइम्स)आज समाजसेवी संस्था जय भोले सेवा समिति के द्वारा जरूरतमंद लोगों को सब्जियां एवं खाद्य सामग्री वितरण की गई। संस्था के मीडिया प्रभारी एस पी सिंह ने बताया कि आज संस्था के पास कई जरूरतमंद लोगों के फ़ोन आये ।उन लोगों ने बताया कि हमारे पास खाद्य सामग्री समाप्त हो गई है। खाने को कुछ बचा नहीं है इस सूचना पर संस्था अध्यक्ष वीरेंद्र राठौर  ने तुरंत  एस पी सिंह एडवोकेट को जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का आदेश दिया।  संस्था के पदाधिकारियों ने
घर -घर जाकर सब्जियों का रोज की तरह वितरण किया। जिसमें जय भोले सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र राठौर, मीडिया प्रभारी एसपी सिंह एडवोकेट शिवपूजन राठौर विक्रम राठौर, प्रमोद कश्यप, नवनीत गुप्ता, सुंदरलाल गुड्डन, आदि लोगों का सहयोग रहा|



 



 

No comments:

Post a Comment