Thursday, May 14, 2020

52 किलो गोमांस के साथ दो महिलाओं सहित चार गोतस्कर गिरफ्तार






संवाददाता शिवम मौर्य

मवई अयोध्या।मवई थाना अंतर्गत धनौली गांव में गुरुवार सुबह 52 किलो गोमांस के साथ दो महिलाओं सहित चार गो-तस्करों को मवई पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।बता दें कि धनौली गांव में अक्सर चोरी छिपे कुछ गोतस्करों द्वारा गोमांश को गांव में बेचा जा रहा था।मवई थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने गोतस्करों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए गोपनीय तरीके से टीम को लगा रखा था।गुरुवार की सुबह मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना प्रभारी ने उपनिरीक्षक विनय कुमार यादव कांस्टेबल अशोक यादव कांस्टेबल अरुण यादव कांस्टेबल संयोग मौर्या कांस्टेबल सौरभ यादव महिला कांस्टेबल प्रियंका के साथ गोतस्करों के घर को चारों तरफ से घेराबंदी कर के रंगे हाथों 52 किलो गोमांस बांका चाकू पन्नी तराजू बांट व 66 अदद पन्नी में एक एक किलो गोमांस व बिक्री का 1070 रुपये नगद दो मोटरसाइकिल सहित चार लोगों लोगो मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार अभियुक्त कालिया पुत्र यासीन निवासी धनौली थाना मवई जनपद अयोध्या,शाबिर अली पुत्र फकीर खां रहनुमा पत्नी मुसीर शबीना पत्नी शाबिर अली सभी निवासी धनौली थाना मवई जनपद अयोध्या के निवासी है।अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 222/20 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 429 में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


 

 



 



No comments:

Post a Comment