Friday, May 15, 2020

अद्भुत शौर्य एवं पराक्रम के प्रतीक,महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती के अवसर पर रामनिवास यादव ने 1500 बांटे लंच पैकेट     




*प्रदुम दीक्षित जिला संवाददाता लखनऊ दैनिक अयोध्या टाइम्स* 

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ के पूर्व जिलाध्यक्ष राम निवास यादव ने बताया कि अद्भुत शौर्य एवं पराक्रम के प्रतीक, महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती अपने निज निवास स्थान 3/222 विजयन्तखंड निकट मिनी स्टेडियम गोमती नगर थाना-विभूतिखंड जनपद-लखनऊ पर चल रहे कम्यूनिटी किचन में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनायी और ऐसे महान छत्रपति शिवाजी महाराज के महापराक्रमी पुत्र संभाजी कर्तब्यनिष्ठ एवं राष्ट्रभक्ति के परम प्रतीक है प्रत्येक व्यक्ति को कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में संभाजी महाराज की तरह एकजुट होकर कार्य करना होगा, जिससे इस महामारी को हराया जा सके। इस कम्यूनिटी किचन में सब्जी-पूड़ी के पैकेट तैयार किये गये है इस कम्यूनिटी किचन का आज 49वां दिन है जो 27मार्च से लगातार जनमानस की सेवा हेतु संचालित है। प्रतिदिन की भांति आज के दिन भी इस कम्यूनिटी किचन से लगभग 1500 भोजन पैकेट तैयार कर गरीब मजदूर तथा झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले को दोपहर 01बजे से 03बजे के मध्य में चिनहट, मटियारी, उत्तरधौना, मल्हौर, लौलाई, कमता, देवा रोड़, हुसेडिया, कठौता, तखवा तथा गोमती नगर क्षेत्र एवं आस-पास के लोगों को सामाजिक दूरी बना कर वितरित किया गया है भोजन लेने वाले सभी लोगों को विशेष तौर पर मुह ढकने तथा एक-दूसरे से दूरी बनाने हेतु प्रोत्साहित भी किया जा रहा है सभी गरीब मजदूर अपना मुह ढकने के साथ-साथ साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दे रहे है और कोरोना योद्धाओं का सम्मान एवं सहायता करने का भी आग्रह किया जा रहा है इसके अतिरिक्त अन्य जरूरतमंद लोगों को जिला प्रशासन/ पुलिस प्रशासन तथा सामाजिक संगठनो के माध्यम से भोजन पैकेट वितरित किया जा रहा है राम निवास यादव ने बताया कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देशों का पालन करते हुए। यह कम्यूनिटी किचन लखनऊ लांकडाउन तक लगातार चलता रहेगा। जिससे कोई भी व्यक्ति भूखा-प्यासा नही रहेगा। आज इस कम्यूनिटी किचन में संजय मिश्रा, ए.पी. सिंह, प्रदीप अग्रवाल, अऱविन्द यादव, अनिल जायसवाल, डा0 अनूप सिंह, अनिल सिंह, अखिलेश यादव तथा माधवेन्द्र देव सिंह पूर्व जिला उपाध्यक्ष द्वारा सहयोग किया गया।


 

 



 

No comments:

Post a Comment