Friday, May 15, 2020

हिन्दू जन सेवा समिति ने कोरोना महामारी के चलते प्रवासी श्रमिको को भोजन किया वितरण




*प्रदुम दीक्षित जिला संवाददाता लखनऊ दैनिक अयोध्या टाइम्स*

लखनऊ।हिन्दू जन सेवा समिति ने अन्य राज्यों से आ रहे प्रवासी श्रमिकों  के लिए भोजन की व्यवस्था की  जो श्रमिक अपनी कई दिन की  पदयात्रा करते हुए अपने घर को जा रहे हैं हिंदू जन सेवा समिति उनके भोजन की व्यवस्था कर रही है इसी क्रम में उसने अपने 46 दिन से लगातार भोजन वितरण का क्रम जारी रखा कार्यक्रम में हिंदू जन सेवा समिति के सभी सदस्य तन मन से नर सेवा नारायण सेवा के तहत अपने कर्तव्य का पालन कर रहे हैं और जरूरतमंदों को भोजन की स व्यवस्था करा रहे हैं साथ ही संस्था प्रवासी श्रमिकों के भोजन की यथा संभव व्यवस्था करती रहती है हमारे देश में कोरोना महामारी से हालात और खराब होते जा रहे हैं। हमारी सरकार और डॉक्टर इस बीमारी से जंग लड़ रहे हैं। ऐसे में नागरिकों का भी फर्ज बनता है कि इस बीमारी से लड़ने में सरकार का सहयोग करें।इस दौरान आसपास की बस्तियों के के लोगों से अपील की गई कि इस लॉक डाउन में घर से बाहर न निकलें, 20 सेकेंड तक साबुन से हाथ धोएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस दौरान समिति ने सरकार की ओर से जारी सभी निर्देशों का पालन करने का अग्रह के साथ साथ आरोग्य सेतू ऐप की भी जानकारी दी आपको बता दें कि समिति इस मुहिम में लगातार लोग जुड़ते जा रहे हैं कार्यक्रम में मुख्यरूप से मनीष यादव जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट सदस्य प्रधान संघ अध्यक्ष टी बी सिंह मुलायम सिंह यादव ललित यादव अध्यक्ष प्रज्ज्वल उपाध्यक्ष आदित्य महासचिव राजन महामंत्री सौरभ संघठन मंत्री अपूर्व कोषाध्यक्ष विशाल संयोजक अमित कार्यकारिणी सदस्य मनीष वरुण सावन शिवम प्रभाकर पवन मुदित सनी अभिनव अनुराग शिवजीत मुदित विष्णु पिंटू राजा कौसिक आकाश पुनीत चुन्नू प्रभु दयाल अन्य सदस्य उपस्तिथ रहे।


 

 



 

No comments:

Post a Comment