Monday, May 25, 2020

जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ समीक्षा की

समस्तीपुर (संवाददाता) । जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने वीसी के जरिए से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ कोविड-१९ (Covid-19) के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा किए और दिशा निर्देश दिया। समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित वीसी कक्ष में कोविड-१९ (Covid-19) के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए सभी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने क्वॉरेंटाइन केंद्र में टाइप ए और नॉन टाइप ए शहरों से आने वाले प्रवासी मजदूरों के रजिस्ट्रेशन, बैंक खाता संख्या, आधार संख्या एवं अन्य जानकारी संधारण करने हेतु की गई व्यवस्था की समीक्षा की और इसे शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीँ ईद के अवसर पर क्वॉरेंटाइन कैंप में आवासित प्रवासी मजदूरों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था कराने का निर्देश जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी को दिया। इस आशय की जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के व्हाट्सएप के द्वारा प्रेस को मिला।


No comments:

Post a Comment