Friday, May 29, 2020

लाक डाउन पर भारी अंधविश्वासभारी भगवान के साक्षात् दर्शन हेतु उमड़ा जनसैलाब




 *संवाददाता अर्जुन गुप्ता*

बाराबंकी - ब्लाक सिद्धौर के अंतर्गत पोराई मजरे पडरावा में बृहस्पतिवार की सुबह से भगवान के दर्शन के लिए भक्तों का लगा रहा जमावड़ा। लोगों को आस थी की अभी भगवान के साक्षात् दर्शन होंगे। और इसी के साथ दूर दूर से लोग इकट्ठा होने लगे। दरअसल बीते मंगलवार को ग्राम पोराई निवासी मनोज प्रजापति के घर पर भण्डारा का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत बाबा का पुरवा के निवासी प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मी नारायण ने लोगों से बताया कि बृहस्पतिवार को  साक्षात् भगवान के दर्शन करवाएंगे। साथ ही वो पूर्वजों से भी बातचीत करवाने का दावा भी किया। जिसमें 12 लोगों की सूची बनाई गई। जिसकी सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। औऱ भगवान के दर्शन करने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। लॉक डाउन व शोसल डिस्टेंसिंग का भी किसी ने कोई ख्याल नही रखा। लक्ष्मीनारायण ने सर्वप्रथम सभी के सामने पांच लड़कों पर भगवान के दर्शन कराने की शुरुआत किया। बहुत देर कोशिश के बाद भी दर्शन न होनें पर एकांत कमरे में दर्शन कराने की बात बताई। जिसपर सभी की सहमती से एक कमरे में बारी बारी से कई लोगों पर प्रयास होने के बाद नाकाम बाबा ने एक 8 साल के छोटू पुत्र सुनील पर एक बार फिर शुरू किया गया तंत्र मंत्र। छोटू के मुताबिक उसको आकाश में चांद व तारें दिखाई देनें लगें। जिसपर सवार होकर छीर सागर की ओर जाने के लिए कहा गया। और फिर छोटू ने बताया कि सबसे पहले लक्ष्मी माता के दर्शन हुए उसके बाद फिर भगवान विष्णु के दर्शन होने की बात बताई। इसी विषय पर जब लक्ष्मीनारायण से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि भगवान के दर्शन कराने को लेकर यह सद्गुरु देव जी की खुली चुनौती है कि वह भगवान के दर्शन कराते हैं। अब तक कि 36 लोगों को सभी देवी देवताओं के दर्शन करा चुके है। 

देश में फैली महामारी कोरोना के सवाल पर बताया कि  सद्गुरु देव जी महाराज सदानंद ने बताया है कि जब परमात्मा का अवतार होता है। उसके बाद युग परिवर्तन होता है। और यह भी कहा था कि 2025 तक युग परिवर्तन हो जाएगा।


 

 



 

No comments:

Post a Comment