Saturday, May 9, 2020

माँ का आँचल 




मुसीबत में छाँव हूँ 

ममता की बहार हूँ 

स्नेह की सागर हूँ 

मैं माता का आँचल हूँ 

 

भूख का अंत हूँ 

संस्कार की देवी हूँ 

द्वेष का काल हूँ

मैं माता का आँचल हूँ 

 

धूप में  छाँव हूँ 

दर्द की दवा हूँ 

आंधी का आश्रा हूँ 

मैं माता का आँचल हूँ 

 

क्रोध में  विवेक हूँ 

बुद्धि में स्वाभिमानी हूँ 

अल्हडता में चंचल हूँ 

मैं माता का आँचल हूँ 

 

गीत और लोडी हूँ 

स्वभाव का सुन्दर हूँ 

रंगो में सबरंग हूँ 

मैं माता का आँचल हूँ 

                              आशुतोष 

                           पटना बिहार 


 

 



 

No comments:

Post a Comment