Sunday, May 31, 2020

प्रशासन द्वारा 2700 से अधिक प्रवासी श्रमिकों को पहुंचाया उनके घर

शिवपुरी, 30 मई 2020/ लॉकडाउन के चलते देश केे विभिन्न हिस्सों में काम कर रहे श्रमिक अपने घर वापस लौट रहे हैं। ऐसे में उन्हें कई कठिनाइयों का सामना भी करना पढ़ रहा है परंतु शासन द्वारा प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी अनुसार अभी तक 2700 से अधिक प्रवासी श्रमिकों को जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्था करके उनके घरों तक पहुंचाया है। 
  उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन विभिन्न राज्यों से शिवपुरी जिले में भी कई मजदूर पहुंच रहे हैं। यहां राजस्थान से लगने वाली सीमा कोटा नाका पर प्रतिदिन सैकड़ों श्रमिक आ रहे हैं जिनमें से कई मजदूर प्रदेश के अन्य जिलों से हैं। इन्हें जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्था करके उनके घरों तक पहुंचाया जा रहा है। श्रमिकों के ठहरने के लिए कोटा नाका और शिवपुरी शहर में पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में व्यवस्था की गई है। यहां प्रवासी श्रमिकों के लिए भोजन पानी का प्रबंध है और मेडिकल टीम द्वारा सभी की स्क्रीनिंग की जा रही है।  


No comments:

Post a Comment