Friday, May 29, 2020

स्पीक अप इंडिया कार्यक्रम के तहत फेसबुक पर लाइव होकर अयोध्या कांग्रेसजनों ने सरकार के समक्ष रखी अपनी मांगे

अयोध्या,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा घोषित स्पीक अप इंडिया कार्यक्रम में जनपद के कांग्रेसजनों ने फेसबुक पर लाइव होकर अपनी मांगों को रखा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ने लॉकडाउन से प्रभावित गरीब,जरूरतमंद लोगों को मदद के लिए न्याय योजना की तरह 10000 रुपए का भुगतान तुरंत उनके खाते करे और 6 महीनों तक7500 रुपए देना सुनिश्चित करें और जो मजदूर अपने गांव पहुंच चुके हैं उनके लिए मनरेगा कार्य दिवस को 200 दिन तक बढ़ाया जाए तथा लॉकडाउन से जिनके रोजगार समाप्त हो गए हैं जिनके पास अब कोई रोजगार नहीं है उनको भारतीय जनता पार्टी की सरकार आर्थिक पैकेज दे तथा श्रमिकों की समस्याओं को देखते हुए उनको घर वापस ले जाने की सही व्यवस्था उनके लिए की जाए। फेसबुक लाइव होकर अपनी मांगों को रखने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक,पीसीसी सदस्य मोहम्मद शरीफ,वेद सिंह कमल,संजय तिवारी,शैलेंद्र पाण्डेय,श्रीमती मधुपाठक,हरे कृष्ण गुप्ता,रणजीत सिंह,अज़मल खलील,शैलेश शुक्ला,तारिक़ रूदौलवी सहित अनेकानेक कांग्रेस जन शामिल हुए। इन नेताओं ने कहा इस विषम महामारी के समय भारतीय जनता पार्टी को राजनीति से हटकर गरीब,मजदूरों,किसानों भाइयों की मदद के लिए शासन सत्ता का उपयोग करना चाहिए ना कि अपने विरोधियों का दमन हेतु इन नेताओं ने कहा लगातार गरीब,मजदूरों भाई-बहनों बुजुर्गों की सेवा में दिन रात एक करने वाले उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू को इसी दमनकारी नीतियों के तहत गिरफ्तार किया गया एवं 60 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे कायम किए गए इन नेताओं ने फेसबुक लाइट के माध्यम द्वारा  सरकार से मांग की की तत्काल अजय कुमार लल्लू जी को रिहा किया जाए एवं जो कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे कायम किए गए उसको तत्काल वापस लिया जाए।

 

No comments:

Post a Comment