पुष्पेंद्र सिंह सवांददाता दैनिक अयोध्या टाइम्स लखनऊ
श्री कृष्णा फाउंडेशन(समाज सेवी संस्था) लॉक डाउन के अंतराल में लगातार जरूरतमंदों तक भोजन एवं राशन पहुंचाने का कार्य कर रही है। संस्था के अध्यक्ष श्री पवन कुमार सोनी का कहना है कि जिनका कोई नही होता है उसका ईश्वर होता है। इसी आशय के साथ ईश्वर का मार्गदर्शन मानते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन में लगे रहना ही जीवन है। संस्था लॉक डाउन के समय मे लगातार जरूरतमंदों तक राशन एवं सब्जी पहुंचाने का कार्य कर रही है। अपनी नजर में कोई भी व्यक्ति भूखा नही रहना चाहिए। संस्था के सचिव एवं भाजपा के सक्रिय सदस्य शिवम सोनी लगातार सेवा में लगे हुए है। श्री सोनी ने कहा कि अपने कर्तव्य को करते रहिए उसके बदले में बहोत से लोग तारीफ करेंगे और वहीँ बहोत से लोग बुराई भी करेंगे। संस्था ने आज 9 ऐसे परिवारों के मुखिया जो कि ब्लाइंड है उनको एवं 40 परिवारों को राशन वितरित किया है। संस्था ने लॉक डाउन में सैकड़ों परिवार को राशन वितरित करके उनका प्यार हासिल किया है । कच्चे राशन में दाल,चावल,आटा, तेल,शक्कर,चाय की पत्ती एवं नमक,मसाला आदि दिया जा रहा है। शहर में अलग अलग जगह से आ रहे प्रवासी मजदूरों को खाने की पैकेट,केला,बिस्कुट, फ्रूटी, पानी की बोतल एवं मास्क भेंट किया जा रहा है।
संस्था में मुख्यरूप से अध्यक्ष पवन कुमार सोनी, सचिव शिवम सोनी, उपाध्यक्ष शशांक सोनी , विकास दीप सिंह, शिखर सोनी, शिवम गुप्ता,विपिन बिहारी,शिव सिंह,सचिन रस्तोगी अपना योगदान दे रहे है।
Comments
Post a Comment