Wednesday, June 24, 2020

भाजपा की वर्चुअल जनसंवाद रैली की तैयारियां पूरी, केंद्रीय मंत्री तोमर करेंगे संबोधित 





गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से गोरखपुर क्षेत्र एवं काशी क्षेत्र की होने वाली संयुक्त 'वर्चुअल जनसंवाद रैली' की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। जनसंवाद रैली के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर रहेंगे। जनसंवाद रैली 24 जून को शाम पांच बजे होगी।
भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय बेनीगंज पर स्थापित आइटी विभाग के वार रूम में सभी प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दे चुके हैं। रैली में सोशल मीडिया के माध्यम से गोरखपुर क्षेत्र से लगभग 25 से 30 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में गोरखपुर क्षेत्र के 12 जिलों के लगभग 5000 आइटी विभाग के सक्रिय कार्यकर्ता निरंतर विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को रैली में जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।
आइटी कार्यकर्ता 100 लोगों को जनसंवाद रैली से करेंगे जोड़ने का कार्य
भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के आइटी विभाग के संयोजक मुरली मनोहर और सहसंयोजक अश्वनी दीक्षित ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वितीय कार्यकाल के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर  आयोजित होने वाली इस रैली का सीधा प्रसारण भाजपा के आधिकारिक फेसबुक पेज एवं टि्वटर हैंडल BJP4UP एवं मोबाइल के ऑडियो संवाद के माध्यम से लोगों तक पहुंचेगा। इस कार्य में भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के सभी 12 संगठनात्मक जिलों के 25650 बूथों पर आइटी के पांच स्मार्टफोन धारक कार्यकर्ता लगभग 100 आम जनमानस को जनसंवाद रैली से जोड़ने का कार्य करेंगे।
रैली की सफलता के लिए दस दिन से लगे हैं भाजपा कार्यकर्ता
वर्चुअल जनसंवाद रैली की तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के आईटी विभाग के संयोजक मुरली मनोहर चौरसिया, सहसंयोजक अश्विनी दीक्षित, चंद्र प्रकाश यादव, सोशल मीडिया प्रमुख सौरभ अग्निहोत्री, महानगर संयोजक पीयूष मिश्रा , सहसंयोजक विशाल पांडेय, समीर श्रीवास्तव, राहुल साहनी, सुमित मौर्या, रागिनी गुप्ता व राहुल सिंह पिछले 10 दिनों से रात दिन एक कर भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। 

 

 



 



No comments:

Post a Comment