Wednesday, June 10, 2020

गोरखपुर शहर के राजकुमार सिंह की लाश गीडा में बांध के पास से बरामद, हत्‍या की आशंका 





कनिष्क गुप्ता गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के एकला बंधे के किनारे फोरलेन के पास एक राज कुमार सिंह नामक एक अधेड़ व्यक्ति का अर्धनग्न शव मिला है। सूचना पर मौके पर  मयफोर्स पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार सिंह और एसओ गीडा देवेंद्र कुमार सिंह ने घटनास्‍थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही हेतु पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताते चले कि मंगवाल की सुबह एकला बंधे पर अधेड़ व्यक्ति के शव की सूचना मिली। उसके बाद किसी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू की। पता चला कि उक्‍त शव राजघाट थाना क्षेत्र के अलहदादपुर निवासी 53 वर्षीय राजकुमार सिंह का है। उनके शरीर पर सफेद बनियान और नीला अंडरवियर था। शव के बगल में एक पैंट, रुमाल व बेल्ट मिला। पैंट की जेब मे रेलवे का निरस्त टिकट मिला है। जो 4 जून को निरस्त कराया गया है।उक्त टिकट गोरखपुर से लोकमान्य तिलक मुंबई का 6 जून को बुक था। रेलवे इंस्‍वायरी से उक्त टिकट के विषय में पता चला की टिकट तीन लोगों के लिए बुक था। इसमें 53 वर्षीय राजकुमार सिंह, 45 वर्षीय ममता सिंह एवं 17 वर्षीय जान्‍ह्वी नाम दर्ज है। बुकिंग फार्म पर सांताक्रुज मुंबई का पता  लिखा था। टिकट पर अंकित फोन नंबर पर पुलिस ने फोन किया तो वह स्विच ऑफ मिला। शरीर पर कोई चोट के निशान नही थे। बॉडी पर हल्के खरोच थे। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी हत्‍या कर लाश यहां फेंकी गई है। पुलिस को जहरखुरानी की आशंका है। इस संदर्भ में एसओ देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।
संदिग्ध हालत में कमरे में मिला युवक का शव
रात को खाना खाने के बाद कमरे में सोए युवक का शव सुबह संदिग्ध अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। चौरीचौरा क्षेत्र के ग्राम बघाड़ निवासी 32 वर्षीय सत्यवान रविवार शाम भोजन के बाद अपने कमरे में सो गया। सुबह पांच बजे सत्यवान बिस्तर पर मृत मिला। पत्नी के रोने पर पड़ोसी पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि सत्यवान हलवाई का काम करता था, जबकि उसकी पत्नी गोरखपुर शहर में एक अस्पताल में काम करती हैं। उपनिरीक्षक प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि मृतक के मुंह से झाग निकला हुआ था। शरीर पर चोट के निशान नहीं थे।
प्रवासी कामगार का शव कुंडे से लटका मिला
कैंपियरगंज क्षेत्र के राजपुर गांव के वनपरवा टोला स्थित घर पर प्रवासी कामगार 28 वर्षीय अनिल गुप्ता का शव कुंडे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि रात में अनिल का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद पति-पत्नी सो गए। भोर में पत्नी की नींद खुली तो उसने पति का शव कुंडे से लटकते देखा। ग्रामीणों की सूचना पर सुबह पहुंची पुलिस ने युवक का शव कुंडे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्वजनों ने बताया कि अनिल हैदराबाद में पेंट पालिश करता था। करीब 13 माह पहले शादी हुई थी। 

 

 



 



No comments:

Post a Comment