Monday, June 15, 2020

कुल्टी कांग्रेस ने स्वर्गीय राजेंद्र सिंह के स्मरण मे शोक सभा का आयोजन किया  

कुल्टी :  कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से रानीशायर स्थित कांग्रेस कार्यालय के समीप स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह के स्मरण में शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर पश्चिम वर्धमान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तरुण राय ने कहा कि आज हम लोग एक कर्मठ नेता और सच्चा सेवक को खो दिए है। श्री राय में कहा कि दिवंगत राजेन्द्र बाबू कांग्रेस समर्थित श्रमिक संगठन आईएनटीयूसी के राष्ट्रीय महामंत्री और छह बार बेरमो विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे, इसके अलावा राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के अध्यक्ष, इंडियन नेशनल माइंस वर्कर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को सुशोभित कर रहे थे। राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन से बिहार एवं झारखंड के राजनीतिक जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है। परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवारजनों को इस दुख की घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करें, ईश्वर से यही में प्रार्थना करता हूं l मौके पर  कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश बाउरी, आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक के अध्यक्ष एम.एस.मुस्तफा, मीडिया सेल चेयरमैन पश्चिम बर्धमन ज़िला सौम्यदीप्तो रॉय, कार्यकारी अध्यक्ष काजल दत्त, उपाध्यक्ष नव कुमार बाउरी, सचिव वैद्यनाथ हेम्ब्रम आदि काग्रेस कर्मी उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment