बीरभूम: कोरोना मामलों की संख्या के साथ ही लोगो मे घबराहट भी बढ़ रही है, इसी बीच विभिन्न प्राकृतिक आपदाएं हुई हैं। इस स्थिति में, सरकार हमेशा आम लोगों को चेतावनी दे रही है और प्रशासन आगे आया है। विगत दिनो बीरभूम जिले के साँइथिया विधायक नीलावती साहा ने आशा कार्यकर्ताओं के साथ एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया था। वहां उनलोगो को आवश्यक सामग्री, मास्क और सैनिटाइज़र दिए गए थे। आज साँइथिया विधानसभा के एक कार्यक्रम भवन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ फिर से एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जहां मास्क, सैनिटाइजर और कुछ खाद्य सामग्री आज 80 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया। इस अवसर पर विधायक के अलावा साँइथिया नगर पालिका के प्रशासक बिप्लब दत्ता, सीडीपीओ शिलादित्य बाकची, सामाजिक कार्यकर्ता देवाशीष साहा, साधन दास और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment