Tuesday, June 16, 2020

महाराजपुर में दम्पत्ति के शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप




योगेश दीक्षित

कानपुर में एक बृद्ध दंपत्ति की का शव तालाब में मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल हो गया | कुछ ही देर में सैकड़ो की भीड़ घटनास्थल पर पहुंची | सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगो से मृतकों के बारे में जानकारी करी | फिलहाल मौत का कारण ज़हर खाना बताया जा रहा है,लेकिन  मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा रही है | महाराजपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के रहने वाले 65 वर्षीय बद्री कुशवाहा और उनकी पत्नी शिव प्यारी कुशवाहा पारिवारिक विवाद के कारण काफी दिनों से अवसाद में थे | मंगलवार को दोनों के शव सरसौल गांव के बाहर बने तालाब में पाया गया | ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम भेज दिया | एसपी ग्रामीण प्रदुम्न सिंह का कहना है कि फिलहाल दोनों ने ज़हर खाकर आत्महत्या करी है | पुलिस ने जब गहनता से छानबीन करी तब पता चला कि दोनों अपनी लड़की के घर में रह रहे थे,जंहा पर जमा पूंजी ख़त्म होने के बाद वो वापस अपने घर लौट आये थे | एसपी का कहना है कि पति पत्नी के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है,जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्यवाही की जायेगी |


 

 



 

No comments:

Post a Comment