Monday, June 15, 2020

महिला कल्याण समिति द्वारा संचालित राष्ट्रीय महिला दल कोविड-19 के तहत सराहनीय कार्य लखनऊ में कर रहा है

पुष्पेंद्र सिंह सवांददाता दैनिक अयोध्या टाइम्स लखनऊ

महिला कल्याण समिति द्वारा संचालित राष्ट्रीय महिला दल फाउंडर और अध्यक्ष विनीता श्रीवास्तव ने आज कई जगह गरीब बस्तियों में जाकर कोविड-19 के तहत सैनिटाइजर ,मास्क,अनाज और पत्रक का वितरण किया , उन्होंने कई क्षेत्रों में जाकर राहगीरों को भी मास्क सैनिटाइजर बांटे और उन्हें मास्क लगाने के फायदे भी बताएं उनके साथ में भाजपा नगर मंत्री अनीता सिंह भी रही, उसके बाद विनीता श्रीवास्तव ने महिला थाने जाकर महिला पुलिसकर्मियों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किया। महिला कल्याण समिति द्वारा संचालित राष्ट्रीय महिला दल की फाउंडर और अध्यक्ष महिला थाना हजरतगंज पहुंची , वहां उन्होंने अपनी महिला दल के साथ नवनिर्वाचित महिला थाना अध्यक्ष रंजना सचान से सप्रेम भेंट वार्ता की और महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों के बारे में क्या कानून बनाए गए हैं और कहां तक महिलाओं को सुविधा इस लाकडाउन में भी कोविड-19 के तहत दी जाएगी इस पर चर्चा की और महिला थाना अध्यक्ष रंजना सचान ने पूरा आश्वासन दिया कि किसी भी महिला को यहां से खाली हाथ नहीं जाना पड़ेगा उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। विनीता श्रीवास्तव जो महिला कल्याण समिति द्वारा संचालित राष्ट्रीय महिला दल की फाउंडर और अध्यक्ष हैं ,वे हमेशा महिलाओं के उत्थान के बारे में ही सोचती रहती हैं ,उन्होंने स्वनिर्मित मास्क भी बांटे हैं अभी भी दे निरंतर जरूरतमंदों को राशन वितरित कर रही हैं महिला कल्याण समिति द्वारा संचालित राष्ट्रीय महिला दल का स्लोगन है *कोमल है कमजोर नहीं शक्ति का नाम ही नारी है सबको जीवन देने वाली मौत भी तुझसे हारी है*। महिला कल्याण समिति द्वारा संचालित राष्ट्रीय महिला दल के अध्यक्ष विनीता श्रीवास्तव का एक  ही नारा है- *नारी सब पर भारी*

वह दिन रात इसी काम में जुटी रहती हैं की हर आम आदमी तक मोदी जी की योजनाएं पहुंचे और हर एक महिला हो या पुरुषों जो जरूरतमंद हैं उनको वह सरकार द्वारा चलाए गए सेवाएं मिले जिनसे वे वंचित रहे हैं।

 

 

No comments:

Post a Comment