Monday, June 8, 2020

संघ अधिकारियों ने किया सेवा कार्य का निरीक्षण




प्रदुम दीक्षित, संवाददाता लखनऊ, दैनिक अयोध्या टाइम्स

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा भारती लखनऊ के द्वारा चारबाग रेलवे स्टेशन पर लगातार सेवा कार्य चल रहा है जिसमें बाहर से आने वाले श्रमिक बंधुओं को भोजन,फल एवं दूध आदि का वितरण किया गया है एवं जानकारी देकर लोगों को अपने अपने गृह जनपद बसों के द्वारा भेजा जा रहा है सेवा कार्य के निरीक्षण हेतु आज पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के *क्षेत्र प्रचारक अनिल* एवं अवध प्रांत के सह प्रांत कार्यवाह प्रशांत भाटिया उपस्थित हुए। राहत कार्य को मुख्य रूप से देख रहे सेवा भारती के संगठन मंत्री श्री दिनेश के अनुसार अभी सेवा कार्य लगातार जारी रहेगा।सेवा कार्य मे सेवा भारती अवध प्रान्त उपाध्यक्ष मनोरमा लखनऊ के अध्यक्ष रविंद्र गंगवार, उत्तर भाग के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल,उत्तर भाग सेवा प्रमुख श्री जय प्रकाश पश्चिम भाग के संयोजक सुधीर गुप्ता,लखनऊ पश्चिम भाग कार्यवाह अनुज गुप्ता,दक्षिण भाग कार्यवाह श्याम, सह कार्यवाह अतुल,हिंदू आध्यात्मिक सेवा प्रतिष्ठान उत्तर प्रदेश संयोजक डॉ प्रमोद बिहारी शुक्ला व सेवा भारती में मातृशक्ति का भी सेवा कार्य में निरन्तर सहयोग मिल रहा है जिसमे डॉ सुचिता चतुर्वेदी,डॉ महिमा सिंह,पूनम,गरिमा श्रीमती कुमुद बाजपेई मुख्य रूप से उपस्थिति रही व हिन्दू जन सेवा समिति के अध्यक्ष प्रज्ज्वल राजन अपूर्व आदित्य एवं संघ के बहुत से स्वयंसेवक अपना समय दे रहे हैं।


 

 



 

No comments:

Post a Comment