Thursday, July 9, 2020

दवाई लेकर जा रहे दंपत्ति को बाइक सवार युवकों ने मारी गोली

गंभीर हालत में दोनों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया
ब्यूरो चीफ:-प्रशान्त यादव दैनिक अयोध्या टाइम्स
मैनपुरी:-घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अस्पताल पहुंचे हमलावरों की तलाश में पुलिस दे रही है दबिश। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अगौथा के निकट बाइक से जा रहे दंपति को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। गंभीरावस्था में दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी, एएसपी भारी पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। लोगों की भारी भीड़ अस्पताल में जमा थी। गोली किसने और क्यों मारी इस संबंध में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।कोतवाली के ग्राम बृजपुर निवासी महेश चंद्र यादव के पुत्र रोहित यादव ने एक वर्ष पूर्व पास के ही गांव की  निवासी ज्योति से प्रेम विवाह किया था।मंगलवार को दोनों दवाई लेने कीरतपुर गए गए थे। वापस लौटते समय गांव जाने वाले मार्ग पर दो बाइकों पर आए 6 लोगों ने उन्हें घेर लिया और दोनों को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों को आता देख हमलावर भाग खड़े हुए। मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। खबर मिलते ही एसपी अजय कुमार पांडेय, एएसपी मधुबन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। दोनों घायलों की हालत गंभीर थी इसलिए उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया।मृतक के पिता का आरोप है कि 5 दिन पहले एक आदमी उनके घर आया था और लड़की वापस करने का दबाव बना रहा था। ऐसा न करने पर दोनों को गोली मारने की धमकी दी थी। एसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया दोनों की हालत गंभीर है। मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। घटना के संबंध में जो भी तहरीर दी जाएगी उसके आधार पर मुकदमा दर्ज होगा।

No comments:

Post a Comment