Monday, July 6, 2020

ओज कवि अंजनी अमोघ के राष्ट्रीय कवि संगम के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर साहित्यकारों मे खुशी 




लालगंज, प्रतापगढ़। 

नगर मे स्थानीय साहित्यकारों की सोमवार को हुई बैठक मे प्रख्यात ओज कवि अंजनी अमोघ को साहित्यिक संस्था राष्ट्रीय कवि संगम के काशी प्रान्त का अध्यक्ष चयनित किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। साहित्यकारो ने अंजनी अमोघ को मिली इस जिम्मेदारी को लेकर कहा कि इससे प्रतापगढ़ का साहित्यिक स्वरूप प्रदेश भर मे नया आयाम हासिल कर सका है। व्यंग तथा ओज के कवि अमोघ कई साहित्य पुरस्कारो से भी सम्मानित हो चुके है। राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश गुप्ता व प्रान्त प्रभारी सर्वेश ने साहित्य सृजन मे अंजनी अमोघ के योगदान को सराहा है। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य डा. शक्तिधर नाथ पाण्डेय व संचालन साहित्यकार सुनील प्रभाकर ने किया। इस मौके पर जयराम पाण्डेय, अनूप प्रतापगढ़ी, आशुतोष आशू, अनूप अनुपम, सौरभ ओझा, सुधांशु उपाध्याय, संयुकत अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल महेश, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख ददन सिंह, रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल आदि ने साहित्य सृजन मे प्रतापगढ़ के योगदान पर प्रकाश भी डाला।


 

 



 

No comments:

Post a Comment