Sunday, December 27, 2020

190 लाभार्थी महिलाओं को विधायक ने बांटा ट्राई राशन कार्ड।

विधायक की मौजूदगी में वृद्ध, वृद्धोंओ को बांटे गए कंबल

संवाददाता सूरज त्रिवेदी के साथ मनोज अवस्थी  

महसी विकासखंड के गंगा पुरवा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के परिसर में बाल विकास विभाग की ओर से ट्राई राशन किट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। महसी विधायक सुरेश्वर सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने 190 महिलाओं को ट्राई राशन किट का वितरण किया। इसके अलावा किशोरियों, अति कुपोषित बच्चों की माताओं को राशन किट सौंपा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन से किया।गांव के मासूम रंजीत का जन्मदिन केक काटकर मनाया 10 महिलाओं को फल व पौष्टिक आहार की टोकरी सौंपकर गोद भराई कराई गई। पांच मासूमों को अन्नप्राशन कराया गया। महसी विधायक व एसडीएम एसएन त्रिपाठी व तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा समेत विधवा, वृद्धा, दिव्यांग समेत 50 असहायों को कंबल वितरित किया। विधायक ने कहा कि सरकार महिलाओं, किशोरियों व नौनिहालों के स्वास्थ्य के प्रति स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। इस मौके पर उप जिला अधिकारी सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बलवंत सिंह, तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा, वीडियो एस पी सिंह, सीडीपीओ सीमा इसराइल, मंडल अध्यक्ष संजय त्रिवेदी, शशिकांत त्रिपाठी, प्रदीप सैनी, मुख्य सेविका अनीता वर्मा, अंजनी श्रीवास्तव, रीता मिश्रा, सुनीता राठौर, दर्शना देवी, सुंदरलाल बाजपेई प्रधान गंगा पुरवा, राम कुमार बाजपेई, रामलल्लन बाजपेई, व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आंगनबाड़ी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment