Tuesday, December 29, 2020

30 वर्षीय महिला को आग लगा कर किया हत्या,प्राथमिकी दर्ज

गोरौल( संवाददाता)दैनिक अयोध्या टाइम्स। थाना क्षेत्र के रुसुलपुर इनायत उर्फ वभनटोली गांव  में ससुराल बालो ने  एक विवाहिता को कुर्सी में बांधकर किराशन तेल छिड़क आग लगाकर हत्या कर दी।मृतक 30 वर्षीय खुशबू देवी देवी की शादी वभनटोली गावं के सोनू कुमार के साथ लगभग तीन वर्ष पूर्व  न्यायालय में  हुई थी। मृतिका की यह दूसरी शादी थी। शादी के बाद से ही उसके पति भैसुर एवं गोतनी ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।इसको लेकर कई वार उसके मायके बालो ने वभनटोली आकर रुपया देकर मामले को  सुलझाया था। इसके बाद भी मृतिका के पति बराबर मायके से रुपया मांगकर लाने का दवाब खुशबू पर दे रहे थे।कई दिनों से इसी बात को लेकर घर मे झंझट चल रहा था। सोमवार को सुबह भी सभी ने मिलकर मृतिका से झंझट किया था उसके वाद मौका मिलते ही उसे सभी ने मिलकर पहले कुर्सी में बांध दिया और किराशन तेल छिड़ककर आग लगा दिया गया।  मृतिका को दो बच्ची भी है।एक पांच वर्ष और दूसरा 1 वर्ष की ।मृतिका की  माँ देसरी थाना क्षेत्र के  धर्मपुर गांव निवासी  कलवा देवी ने थाने में आवेदन देकर  बताई है कि शादी के समय उपहार स्वरूप बाइक, आभूषण वर्तन ,नगदी रुपया भी दिया था। कुछ माह पूर्व ही सोनू को 30 हजार रुपया भी दिया गया था जिससे वह मृतिका खुशबू के साथ मारपीट नही करे। इसके बाद भी बात नही बनी और ससुराल बालो ने उसकी हत्या कर दिया।सूचना मिलते ही  थाने के अवर निरीक्षक  संजय कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा।

     थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि एक महिला का जला हुआ शव बरामद किया गया है। मृतिका की माँ ने आवेदन दिया है।आवेदन के आलोक में प्रथमिकी दर्ज करने की करवाई की जा रही  है।  वही मामले की छानबीन किया जा रहा है।

1 comment:

Unknown said...

दोषी ब्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में नहीं बक्साजाय उनपर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

Post a Comment