Monday, December 28, 2020

दो पंचायत मिला कर बना नगर पंचायत

गोरौल(संवाददाता) दैनिक अयोध्या टाइम्स।प्रखंड के दो पंचायतो को मिलाकर नगर पंचायत बनाया गया है।प्रखंड के गोरौल भगवानपुर और इनायतनगर पंचायतो को मिलाकर नगर पंचायत  बनायी गयी है।नगर पंचायत बनाये जाने पर मिश्रित प्रतिक्रिया सामने आयी है।गोरौल भगवानपुर पंचायत के मुखिया शिवशंकर राय ने कहा कि अगर नगर पंचायत बनने से विकास होगी तो सरकार को बधाई।वही सरपंच नागेंद्र दास ने भी कुछ ऐसा ही बताया।इनायतनगर पंचायत के लोगो ने नगर पंचायत बनाये जाने से काफी खुशी है।संजय सिंह,सुरेश प्रसाद सिंह,बैजू सहनी, राजकुमार सहनी, सन्तोष पासवान सहित लोगो ने कहा कि अब गोरौल का विकास होगी।इतना ही नही अब गोरौल को अनुमंडल बनने का रास्ता भी हो जायेगा।युक्त लोगो ने नगर पंचायत बनाये जाने पर मुख्यमंन्त्री को बधाई दी है।वही प्रदेश राजद के सचिव मंजर आलम ने नगर पंचायत को लॉलीपॉप बताया है।इससे नगर पंचायत के नामपर सभी तरह के  टैक्स वसूली जाएगी। उद्धरण स्वरूप लालगंज,हाजीपुर  को नारकीय हालत को बताया।

No comments:

Post a Comment