Saturday, December 26, 2020

बराकर में भाजपा के योगदान मेला, दो दर्जन से अधिक कार्यकता हुए शामिल


बराकर : भाजपा के योगदान मेला के तहत भाजपा कुल्टी मंडल एक के अध्यक्ष बबलू पटेल के नेतृत्व में विभिन्न राजनीतिक दल के दो दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का झंडा थामा। कार्यक्रम का शुभारंभ बैगुनिया मोड़ स्थित ईश्वरचंद्र बिद्यासागर की मूर्ती पर माल्या अर्पण के साथ किया गया। योगदान मेला में पूर्व आरएसपी के नेता भाजपा के रामेश्वर बनर्जी, पूर्व पार्षद नमिता बनर्जी, समाज सेविका नाज़परविंन, मृण्मय साहा के नेतृत्व में आरएसपी, माकपा एवं समाजसेवी सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। जिनमे साधन दास, उत्तम साहा रोहित तिवारी, चरण घोष, रीता साव, काजल तिवारी, आज़ाद हाडी, नित्यानंद झा, बबिता देवी, ममता देवी चंदन साव,ल सहित कई लोग शामिल हुए। भाजपा के इस योगदान मेले को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मंडल, गोरचंद चटर्जी, राजेश सिन्हा, महेश सिंह एवं शिल्पी राय ने एक स्वर में कहा कि अब राज्य में तृणमूल की सरकार की विदाई तय है। जिस प्रकार तृणमूल के बड़े बड़े नेता मंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं का जनसमूह भाजपा में शामिल हो रहा है। उससे दीदी की नींद हराम हो रही है। वही दीदी के बड़े नेता कहते है कि भाजपा झूट बोल रही है। जिसके प्रमाण आने वाले दिनों में देखा गया है। इस योगदान मेले में भाजपा मंडल एक के महासचिव मिथलेस सिंह, जितेंन बाउरी, जोगा मंडल, बबलू शर्मा, बल्ली भाई साह, दिलीप बासुरी, राजगीर घोष, राजू यादव सहित अन्य लोगों की भूमिका सराहनीय रहा ।

No comments:

Post a Comment