Tuesday, December 29, 2020

निवर्तमान जदयू प्रखंड अध्यक्ष रविकांत राय को पुनः बहाल करने की मांग


राजापाकर(संवाद सूत्र) दैनिक अयोध्या ।प्रखंड  के बिरनालखनसेन स्थित सामुदायिक भवन के परिसर में मंगलवार को  प्रखंड जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड उपाध्यक्ष सच्चिदानंद शर्मा ने की व संचालन मनोज कुमार ने किया। बैठक में उपस्थित पार्टी के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश द्वारा प्रायोजित समीक्षात्मक बैठक की खानापूर्ति कर जदयू के संविधान का मजाक उड़ाते हुए गैरकानूनी रूप से पार्टी अध्यक्ष रविकांत राय को हटाकर उनकी जगह पर दल के बाहर के आदमी को प्रखंड अध्यक्ष बनाने की घोर निंदा की गई ।बैठक में उपस्थित प्रखंड क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं ने जदयू कै जिलाध्यक्ष से इस गैर संवैधानिक कार्य को निरस्त कर यथाशीघ्र रविकांत राय को पुनः प्रखंड अध्यक्ष पर बहाल करने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं  ने जिलाध्यक्ष से तमाम पार्टी जनों ने मांग की है कि पार्टी संविधान के विरुद्ध किए गए कार्य को सुधार कर पार्टी के संघर्ष के दिनों के साथी को पुनः बहाल किया जाए। मौके पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर एकजुटता का परिचय देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों पर पुनर्विचार करते हुए जब तक पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रविकांत राय  को अध्यक्ष पद पर बहाल नहीं कर दिया जाता  तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। मौके पर मौजूद जदयू कार्यकर्ताओं में सच्चिदानंद शर्मा मनोज कुमार सज्जन रामऔतार साह अमरनाथ सिंह पुरुषोत्तम कुमार उर्फ चुनचुन चौधरी  शुभनारायण राय गुलाम सबीर राजकुमार सिंह राजू सुनील चौरसिया विनोद कुमार अमरजीत कुमार टुनटुन राम बिपिन कुमार  अनिल कुमार सिंह  सहित दर्जनों कार्यकर्ता  शामिल थे ।

No comments:

Post a Comment