Sunday, December 27, 2020

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई सम्पन्न

पुष्पेंद्र सिंह संवाददाता दैनिक अयोध्या टाइम्स लखनऊ


लखनऊ:- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा की प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में जिला कार्यकारिणी की बैठक की गई। इस बैठक में नए साल को लेकर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने बैठक में नए साल की की बैठकों के बारे में भी बताया की नए साल से लगातार जिले और ब्लॉक स्तर व वार्ड स्तर की बैठक की जाए। सभी पदाधिकारी अपने क्षेत्र में समाझ सेवा पर भी चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप सिंह ने कोरोना से बचाव के लिये सभी पदाधिकारियों को निर्देशित भी किया। और सामाजिक दूरियों के साथ बैठक को सम्पन्न किया गया। विनय प्रताप सिंह महिलाबाद विधानसभा अध्यक्ष की अच्छी कार्यशैली को देखते हुए उन्हें पदउन्नति कर जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही अमरेन्द्र प्रताप सिंह को भी जिला उपकोरषाध्यक्ष बनाया गया और संगठन के कई नए पदाधिकारियों को पद दिए गए।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लखनऊ धर्मेन्द्र सिंह द्वारा किया गया जिसमें उपाध्यक्ष विजेंदर सिंह,सचिव उपेन्द्र सिंह,आशीष सिंह महा सचिव विनय प्रताप सिंह उपाध्यक्ष  अमरेन्द्र सिंह उपकोषाध्यक्ष,संदीप सिंह चौहान सचिव,क्रांति वीर सिंह,कोषाध्यक्ष, राहुल सिंह,विजय सिंह,सचिव जुगल सिंह,महासचिव अभिषेक सिंह,सुधीर सिंह,मध्य विधान सभा उपाध्यक्ष ,अखिलेश सिंह मध्य विधान सभा अध्यक्ष,मीडिया प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह, मोहनलालगंज विधान सभा से अनुपम सिंह,शिवेंद्र प्रताप सिंह,दीपक सिंह,क्षत्रपाल सिंह,शुभम सिंह,मलिहाबाद विधान की टीम  एवं लखनऊ की पूरी टीम उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment