Friday, December 25, 2020

किरतपुर में धूमधाम से मनाई गई अटल बिहारी वाजपेई की जयंती


किरतपुर। दैनिक  अयोध्या  टाइम्स  संवाददाता शरीफ / किरतपुर भारतीय जनता पार्टी किरतपुर एवं ग्रामीण मंडल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन सुशासन के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर बोलते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष एवं भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर महेंद्र सिंह धनोरिया ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का कार्यकाल सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। उनके शासनकाल में समाज का प्रत्येक वर्ग खुशहाल था। उनके नेतृत्व में देश ने जो विकास किया है जनता उसे कभी भुला नहीं पाएगी।

शुक्रवार को डबाकरा हाल किरतपुर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए  भीष्म सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा अटल जी का जन्मदिन देश के कोने-कोने में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें संकल्प लेना चाहिये कि उनके बताए हुए रास्ते पर चलें और पार्टी को मजबूती प्रदान करें।  इससे पूर्व कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम संयोजक एंव भाजपा के वरिष्ठ नेता भीष्म सिंह राजपूत ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कृषि, पशु पालन, मत्स्य, उद्यान, खादी ग्रामोद्योग, ग्राम पंचायत आदि विभागों के स्टालों के साथ ही निजी क्षेत्र के कृषि यन्त्र, बीज एवं दवा विक्रेताओं के स्टालों निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम में महेन्द्र धनोरिया, भीषम सिंह, नगर अध्यक्ष योगेन्द्र राजपूत, मनोज बालियान, कृष्ण सिंह ज़िला विकास अधिकारी, कृष्ण मोहन सिंह बीडीओ, रजनी कालरा, आकाश जैन, मयंक अग्रवाल आदि रहे।

इधर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा कृषि उत्पादन मंडी समिति में अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अवनीश निर्वाण ने कहा कि केंद्रीय सरकार और प्रदेश सरकार ने जनहित में जितने विकास कार्य जनता के लिए कर आए हैं उतना किसी ने आज तक नहीं किया है इस अवसर पर कृषि मंडी समिति के सचिव अर्जुन सिंह द्वारा प्रधानमंत्री किसान आर्थिक सहायता योजना के अंतर्गत तुषार को आर्थिक रूप में 6 लाख रूपये का चेक वे अन्य दो महिलाओं को दो लाख और एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया। इस तरह से प्रधानमंत्री आर्थिक योजना के अंतर्गत कुल 9 लाख रूपये दिए गए। इस अवसर पर विजय गोयल, रमेश चौधरी, अतीक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के सम्बोधन का भी एलईडी के माध्यम से सजीव प्रसारण किया गया।

No comments:

Post a Comment