Saturday, January 30, 2021

कैंपियरगंज में 2 किशोरों के संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिले, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो सुनिल कुमार

महाराजगंज। जिले के जिला सीमा पर स्थित कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गौरीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में दो दोस्तों की मौत हो गई। खबर जैसे ही फैली है लोगों का भारी हुजूम घटनास्थल पर पहुंच गया। बीते दिन शुक्रवार की दोपहर दोनों का शव गांव के बाहर खेत में पुआल पर मिला। पुलिस दोनों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है।  गौरीपुर गांव के बाहर पुआल पर दो किशोरों का शव देखकर कुछ ट्रैक्टर चालकों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। थोड़ी देर में गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए तो दोनों किशोरों में से एक की पहचान ग्रामवासी संतोष साहनी के छोटे पुत्र 15 वर्षीय इंद्रेश के रूप में हुई। दूसरा किशोर 14 वर्षीय विशाल साहनी बगल के गांव के विनोद साहनी का बड़ा पुत्र था। विशाल गौरीपुर में अपने एक रिश्तेदार के यहां रहता था। इंद्रेश व विशाल रात से ही घर से गायब थे। इंद्रेश ने रात साढ़े 10 बजे अपने परिजन से बताया कि वह सोने जा रहा है। रात करीब 11 बजे परिजन ने उसके बिस्तर पर देखा तो वह वहां से गायब था। थोड़ी देर बाद पता चला कि विशाल भी ननिहाल से गायब दोनों के परिजन तलाश में जुटे थे कि दोपहर में दोनों का शव खेत में मिला।

*कक्षा नौवीं का छात्र था इंद्रेश*
घटना की जानकारी मिलने के बाद इंद्रेश के परिजन उसका शव घर ले आये थे। जबकि मौके पर पहुंची पुलिस ने विशाल का शव मौके से बरामद किया है। शव से कुछ दूरी उल्‍टी की गई है। इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि दोनों की जहरीला पदार्थ देकर हत्या की गई है। इंद्रेश कक्षा नौंवी का छात्र था, जबकि विशाल पढ़ाई नहीं करता था।
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों किशोरों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट रूप से बताया जा सकता है।
इंद्रेश गांव से थोड़ी दूरी पर एक निजी विद्यालय में पढ़ता था। उसके परिजन विद्यालय में पढ़ने वाले साथियों से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि इंद्रेश ने रात में ही मोबाइल पर फोन करके विशाल को बुलाया था। पुलिस को मौके से रैट किल की एक पुड़िया भी मिली है। पुलिस इसे लेकर भी जांच कर रही है। 

No comments:

Post a Comment