Saturday, January 23, 2021

विहिप, भाजपा व अन्य राष्ट्रवादी संगठनों ने राम मंदिर के निर्माण के लिए भव्य रैली निकाली- संजीव शुक्ला

दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो सुनिल कुमार

महराजगंज। अयोध्या में बनने जा रहे भव्य राम मंदिर के निर्माण में जन जन का सहयोग प्राप्त हो तथा हर भारतवासी के मन मे आस्था का भाव जगे इसके लिए आज विचार परिवार, विश्व हिन्दू परिषद, भाजपा व अन्य राष्ट्रवादी संगठनों ने स्थानीय दुर्गा मंदिर परिसर से गाजे बाजे ढोल नगाडे व डी जे के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर शोभा यात्रा श्री राम जी के चित्र व हाथी  के साथ निकली गई जिसकी अगुवाई जिला प्रचारक शास्वत जी,जिला संचालक रामशंकर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने की  । हज़ारो की भीड़ जय श्री राम ,भारत माता की जय के नारे से पूरा नगर गुंजायमान हो रहा था।
      इस अवसर पर जिला संचालक रामशंकर गुप्त  जी ने कहाकि सर्व समाज के सहयोग से सवा सौ करोड़ भारतवासियो के आस्था के प्रतीक कार्यकर्ता संतों व शेष समाज के लोगों के साथ घर-घर जाएंगे। देश की हर जाति, मत, पंथ, संप्रदाय, क्षेत्र, भाषा के लोगों के सहयोग के साथ राम मंदिर वास्तव में एक राष्ट्र मंदिर का रूप लेगा। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की जन्मभूमि को पुन: प्राप्त कर देश के सम्मान की रक्षा के लिए हिन्दू समाज ने पांच सदियों तक संघर्ष किया। अंततः समाज की भावनाओं तथा मंदिर से जुड़ी इतिहास की सच्चाइयों को सर्वोच्च अदालत ने स्वीकार कर भारत सरकार को एक न्यास बनाने का निर्देश दिया।देश की वर्तमान पीढ़ी को इस मंदिर के इतिहास की सच्चाइयों से अवगत कराने की योजना बनी है. देश की कम से कम आधी जनसंख्या को घर-घर जाकर श्रीराम जन्मभूमि की ऐतिहासिक सच्चाई से अवगत कराया जाएगा। लोगों की प्रबल इच्छा है कि भगवान की जन्मभूमि पर मंदिर शीघ्र बने।उन्होंने कहा कि इस जन-संपर्क अभियान में लाखों कार्यकर्ता जुटेंगे तथा समाज स्वेच्छा से सहयोग करेगा।
      इस अवसर पर नगर प्रचारक अवनीश जी, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल जिला महामंत्री भाजपा ओमप्रकाश पटेल, ब्रजेन्द्र नाथ त्रिपाठी, रमेश मिश्र, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल,  नगर अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र, इंजी विवेक गुप्ता , प्रचार प्रमुख अनिल राय, देवराज मिश्र, लाल जी गुप्ता, रमेश मोदनवाल, प्रदीप गौड़, रत्नेश पांडेय, जिला मंत्री आशुतोष शुक्ल, गौतम तिवारी,  आशीष मिश्र, राही मासूम रज़ा, कुर्सेद अंसारी, विष्णु मद्धेशिया, मोहित मद्धेशिया, शिवकांत , यस बी सिंह,बलराम दुबे, यंत्री मधेशिया, अरविंद मौर्य, वीरेंद्र चौहान, राधारमण शुक्ल, शम्भू वर्मा,  सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment