Wednesday, January 6, 2021

मिशन शक्ति की महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए

लखनऊ। विलिएंट अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स (वू शू) के राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं स्वर्ण पदक विजेता दीप्ति पुरोहित एवं राजेंद्र सिंह (प्रशिक्षक) आज संस्था में महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के उद्देश्य से संस्था के प्रशासनिक कार्यालय पर पहुंचे। मिशन शक्ति की महिलाओं में आत्मविश्वास एवं आत्मरक्षा की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से आयी प्रशिक्षिका  दीप्ति पुरोहित ने महिलाओं को आत्मरक्षा के कई गुर सिखाए। मिशन ध्रुव के बच्चों ने भी इस प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान सचिव रीता सिंह, प्रोग्राम हैड प्रमिला सिंह, प्रोग्राम डायरेक्टर शक्ति सहाय एवं वॉलंटियर शालविका शुक्ला मौजूद रहीं।


No comments:

Post a Comment