Wednesday, January 6, 2021

विधान सभा सीट से गन्ना समीति के पूर्व चेयरमैन प्रविन्दर चौधरी ने सपा से आवेदन कर ठोकी दावेदारी!

आस मोहम्मद शाह मंडल प्रभारी देनिक अयोध्या टाइम्स उत्तर प्रदेश

देवबन्द - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रदेश में आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी  के नेतागणों ने भी 2022 के चुनाव की तैयारी शुरू करदी है। इसी क्रम में आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भेट कर  देवबन्द के वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व चेयरमैन गन्ना समीति देवबन्द प्रविन्दर चौधरी ने सहारनपुर की देवबन्द -05 विधान सभा सीट से आवेदन कर अपनी दावेदारी पेश की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने प्रविन्दर चौधरी को देवबन्द विधान सभा मे पार्टी की नीतियों रीतियों को जन जन तक पहुँचाने तथा क्षेत्र में काम करने के लिए कहा है। जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि आगामी विधानसभा सीट पर चौधरी परविंदर की दावेदारी मज़बूत मानी जा रही है। चौधरी परविंदर के देवबन्द विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क अभियान में कार्यकर्ताओं के तेज़ी से जुटे हुए है। गौरतलब बात ये है कि अब देखना है कि चौधरी प्रविन्दर की मेहनत और लगन उन्हें किस मुकाम तक पहुंचाती है!

No comments:

Post a Comment