Friday, January 8, 2021

मनाई गई संस्कृत विद्वान पं. श्रीकृष्ण पाण्डेय की पुण्यतिथि

दैनिक अयोध्या टाइम्स 

लालगंज, प्रतापगढ़। सगरा सुंदरपुर क्षेत्र के पूरे ब्रम्हचारी स्थित श्रीकृष्ण रामानुज संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे संस्कृत वांग्यमय के मूर्धन्य विद्वान श्रीकृष्ण पाण्डेय की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियो ने स्वर्गीय श्रीकृष्ण पाण्डेय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद बटुक छात्रो ने वैदिक मंगलगान प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख अवधेश तिवारी ने कहा कि संस्कृत भाषा का ज्ञान मौजूदा पीढ़ी को संस्कारों की रक्षा के लिए कराया जाना जरूरी है। वहीं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता पवन पाण्डेय ने कहा कि संस्कृत विश्व की भाषा है और सनातन संस्कार को बनाए रखने के लिए इस भाषा का ज्ञान अनिवार्य आवश्यकता है। अध्यक्षता करते हुए पं. रामकिशोर पाण्डेय ने श्रीकृष्ण पाण्डेय के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र मे उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। प्राचार्य देवेन्द्र कुमार तिवारी ने स्वागत भाषण मे उपलब्ध्यिों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर संतोष कुमार त्रिपाठी, श्रीधर त्रिपाठी, रिंकू पाण्डेय, शिवकुमार तिवारी, रामबरन मिश्र, अयोध्या प्रसाद शुक्ल, कृष्ण कुमार तिवारी, सुरेश नारायण मिश्र, चंद्रप्रकाश शुक्ल, राधेकृष्ण तिवारी आदि रहे।

No comments:

Post a Comment