Sunday, January 24, 2021

लाल चन्द्र पाण्डेय चतुर्थ कर्मचारी संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

लालगंज,प्रतापगढ़:  स्थानीय पशु चिकित्सालय में रविवार को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के वार्षिक चुनाव में लाल चन्द्र पाण्डेय अध्यक्ष निर्वाचित हुयें। वहीं चुनाव में राहुल यादव उपाध्यक्ष, पुनीत मिश्रा महामंत्री, बृजलाल सरोज कोषाध्यक्ष, रमाकांत पाल संरक्षक एवं सुखराम मौर्य कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया की देखरेख दीनानाथ ने किया। अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद साथी कर्मचारियों ने लाल चन्द्र पाण्डेय समेत सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यर्पण कर स्वागत किया। बतौर मुख्य अतिथि डिप्टी सीबीओ डां0 सूरज नारायण ने कर्मचारियों को शासकीय उत्तर दायित्वों के निर्वहन में निष्ठा से कार्य सम्पादित किये जाने का आवाहन किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष लाल चन्द्र ने साथियों को भरोसा दिलाया कि सदैव कर्मचारियों के हित में संघर्ष को मजबूती प्रदान करते रहेंगे।


No comments:

Post a Comment