Monday, January 4, 2021

केएमसी ने मानकेश्वर मंदिर के समीप वनभोज का किया आयोजन


नियामतपुर : कोयला मजदूर कॉंग्रेस के तत्वावधान में रविवार को मानकेश्वर मंदिर के समीप दामोदर नदी किनारे पिकनिक का आयोजन किया गया। इसी दौरान हिन्द मजदूर सभा (एचएमएस)  के 25 सदस्य केएमसी में शामिल हुए।  कोयला मजदूर कॉंग्रेस के महामंत्री आरके त्रिपाठी ने उन सभी को पार्टी का झंडा थमाकर स्वागत किया । 

    इस दौरान संगठन के महामंत्री आरके त्रिपाठी ने कहा कि वनभोज यानी पिकनिक यानि  वन में भोज प्रकृति के साथ लगाव  रखने वाले,  प्रकृति से दूर शहरों के ऐसे लोग नए साल में वनभोज का आयोजन करते हैं। जहां  मित्र, परिवार, समाज, संगठन आदि के लोग सामूहिक रूप से शहर से वन की ओर जाते हैं। वनभोज का आयोजन करते हैं।  इसके लिए लोग वन में किसी नदी या जलधारा का चयन करते हैं । आज लोग पानी लेकर चलते हैं। पर नदी किनारे का सौंदर्य लोगों को आकर्षित करता है। हालांकि यह नए साल के उत्सव का प्रतीक हो गया है।  उन्होंने कहा कि पहले शहर के लोग ही इसे मनाते थे। लेकिन अब गांव के लोग भी वनभोज करने लगे हैं।  इस दौरान संगठन  के लोग अपने संगठन के बारे में विचार विमर्श किया। मौके पर नितुरिया पंचायत के शांतिभूषण यादव भी विशेष रूप से मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment