Saturday, January 16, 2021

नियामतपुर में भाजपा की ओर से बुद्धिजीवी पथसभा का आयोजन

नियामतपुर : भारतीय जनता पार्टी कुल्टी मंडल की ओर से शनिवार को नियामतपुर न्यू रोड बस स्टेंड में भाजपा बुद्धिजीवी सेल की पथसभा सभा का आयोजन किया गया। इस बुद्धिजीवी सेल की सभा मे मुख्य अतिथि वक्ता स्वरूप पत्रकार सह राज्य सभा के सांसद आर सेनगुप्ता, ओर स्वपन दासगुप्ता मुख्य रूप से शामिल थे। सभा को संबोधित करते हुए रथिनदेव सेनगुप्ता ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल की सरकार का चरित्र ऐसा है जिसकी पहचान किसी चोर सरकार के रूप में जानी जाती है ओर गिनी भी जाति है। चाहे इसे आप आम्फन मे त्रिपाल चोर, सिंडिकेट, बालू चोर, कोयला, गोरु, ऐसा चरित्र है आज तृणमूल का। इस लिए तृणमूल में आज एक भगदड़ सी मची है। भाजपा ने जिस प्रकार योगदान मेला का आयोजन किया है। जिसमे चारों ओर से तृणमूल के नेता आने के लिए तत्पर नज़र आ रहे है। भाजपा एक राष्ट्रीय हित की पार्टी है। इसमें एक सिस्टाचार है। जो चाहे भाजपा में आ जाये ऐसा नही है। पहले उनके चरित्र की जानकारी कर फिर पार्टी में शामिल किया जाता है। कार्यक्रम के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष लखन घुराई ने मुख्य अतिथि को समान्नित किया। सभा में भाजपा के कुल्टी मंडल के चारो अध्यक्ष बबलू पटेल, अमित घोष, अमित गोराई, सत्यजिय दास ने आये हुवे अथितयो को सम्मान किया जिसमें पुरुलिया के पर्यवेक्षक विवेकानंद भट्टाचार्य, भाजपा जिला के महासचिव बर्मन दा उपाध्यक्ष सुब्रतो मिश्रा कुल्टी के आब्जर्बर राजेश सिन्हा आदि उपस्थित थे

No comments:

Post a Comment