Saturday, January 16, 2021

बीसीसीएल सीभी एरिया बारह मुख्यालय के समक्ष ग्लोबल टेंडरिंग को लेकर विरोध प्रदर्शन

बराकर : बीसीसीएल सीभी एरिया बारह के मुख्यालय बैगुनिया में शनिवार को चांच विक्टोरिया एरिया के संबेदको ने ग्लोबल टेंडर के विरोध मुख्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान संबेदको ने कहा कि हमलोग प्रॉजेक्ट इफ्फेक्टिव है एवं छोटे ठीकेदार है। ग्लोबल टेंडर की प्रक्रिया के चालू होने से हमलोग भुखमरी का शिकार हो जाएंगे। इसके पहले ये प्रक्रिया नही थी। अभी इस प्रकार की टेंडरिंग की प्रक्रिया के लागू होने से हमलोग ओर हमारे परिवार का क्या होगा। सरकार और  प्रबंधन इस पर विचार करे। देश के प्रधानमंत्री लगातार लोकल फोर वोकल का मंत्र देश दुनिया को दे रहे है। वही राष्ट्रीय कंपनियां ग्लोबल के चक्कर में है। हम सभी संबेदक पुरजोर ग्लोबल टेंडरिंग का विरोध करते हैं। इस दौरान संबेदको का एक प्रतिनिधि मंडल एरिया बारह के महाप्रबंधक एस के दास से इस मामले पर मिलकर अपनी पीड़ा को सामने रखा। इस दौरान  सुब्रतो भादुड़ी, बिस्वनाथ पॉल, लक्ष्मी सिंह, सरबजीत सिंह, सुदेब गांगुली, जनार्दन कुमार, अरिंदम देवघरिया, अनिमेष तेवारी, अनवर हुसैन सहित  अन्य संबेदक शामिल थे।

No comments:

Post a Comment