Monday, January 11, 2021

तिरंगे के सम्मान के लिए किया जागरूक

हमीरपुर- सुमेरपुर कस्बे के श्री गयात्री विद्या मंदिर इंटर कालेज में टीम तिरंगा सेव तिरंगा के जिलाध्यक्ष राजवीर यादव के नेतृत्व में विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को तिरंगे के सम्मान के प्रति जागरूक किया गया। जिलाध्यक्ष राजवीर यादव ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें सदैव तिरंगे का सम्मान करते रहना चाहिए, तिरंगा कही भी झुका हुआ दिखाई दे तो उसे सही तरीके लगाए। तिरंगा फहराते समय तिंरगा कटा फटा या मैला तथा तिरंगे में कुछ लिखा हुआ नही होना चाहिए। यदि ऐसा कुछ तिरंगे पर है तो एकांत में ले जाकर भूमि के अंदर समर्पित कर देना चाहिए। इस मौके पर टीम उपाध्यक्ष अरुण कुमार, संघठन प्रभारी विवेक कुमार, कार्यकरणी सदस्य पंकज कुमार, टीम प्रचार प्रभारी दिनेश कुमार सविता सहित विद्यालय अध्यापक गणों के साथ भारी संख्या में छात्र मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment