Saturday, January 2, 2021

बुजुर्गों का हरित जन्मदिन मनाते हुए पौधरोपण कर नए वर्ष पर दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

जिलाधिकारी की सहमति एवं निर्देश पर पर्यावरण सेना ने बुजुर्गों के हरित जन्मदिन मनाने के अभियान को आगे बढ़ाया

प्रतापगढ़ ।नववर्ष पर जिलाधिकारी की सहमति एवं निर्देश पर पर्यावरण सेना द्वारा बुजुर्गों का हरित जन्मदिन अभियान को आगे बढ़ाते हुए मान्धाता के बोझी गांव में देवकली 65,कमला देवी 89,जोखुराम प्रजापति 80,राम नरेश 85 और मुनेशर उम्र 82 वर्ष को पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने अंगवस्त्रम, शाल और अमरूद के पौधे भेंटकर वरिष्ठजनों का हरित जन्मदिन मनाया गया। बुजुर्गों से हरित संवाद करके आज से पहले के पर्यावरण की स्थिति पर चर्चा की गई तो तथ्य सामने आया कि वर्तमान पीढ़ी अपने पर्यावरण को लेकर बहुत ही लापरवाह है और उनका प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा पर नहीं बल्कि उनके अनैतिक दोहन पर ज्यादा है।
इस मौके पर बुजुर्गों द्वारा अमरूद के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यावरण सेना प्रमुख हरित पुरुष अजय क्रांतिकारी में कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहना जरूरी है।सामाजिक पर्यावरण की रक्षा और सामाजिक मूल्यों के संवर्धन के लिए बुजुर्गों का आदर और सम्मान जरूरी है।स्वयं के साथ ही अपनी पीढ़ियों को भी इसकी शिक्षा दी जानी चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि पर्यावरण सेना इस अभियान को पूरे देश प्रदेश में बढ़ाकर सम्पूर्ण पर्यावरण की रक्षा हेतु जनमानस को जागरुक करेगी। इस मौके पर सिम्पल देवी, मनीषा यादव, बिटान देवी,संगीता गुप्ता, अर्जुन कुमार,युवक मंगल दल अध्यक्ष नमन कुमार तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment