Sunday, January 17, 2021

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के तत्वावधान में समर्पण निधि अभियान का हुआ आयोजन

विधायक पयागपुर ने दिए एक लाख ग्यारह हजार रुपए 

अमित पाठक  /  सूर्य प्रकाश मिश्र

बिशेश्वरगंज अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के तत्वावधान में चल रहे समर्पण निधि अभियान के प्रथम दिन विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने बिशेश्वरगंज के ग्राम पंचायत सेमरा में आयोजित कार्यक्रम में अपना एक लाख ग्यारह हजार रुपए का योगदान चेक द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह अंबिकाजी  के माध्यम से किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दुनिया भर के श्रीराम भक्तों का श्रीराम जन्मभूमि के स्थान पर भव्य मंदिर निर्माण की आकांक्षा शदियों बाद साकार हो रही है। यह समय भारत ही नही बल्कि विश्व भर में श्रीराम के आदर्शों पर चलने वाले लोगों के लिए सौभाग्य का समय है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण में अगर हम एक रुपये का भी समर्पण करते हैं, तो यह हम सबके लिए परम् सौभाग्य का विषय होगा। उन्होंने लोगों से मंदिर निर्माण हेतु समर्पण निधि में अपना योगदान देने का आवाहन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अजीत शुक्ल प्रधान संघ के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद पाण्डेय प्रधान चन्द्र मणि मिश्र मण्डल महामंत्री विजय शंकर द्विवेदी गायत्री परिवार के कार्यकर्ता वेद प्रकाश द्विवेदी एवं चन्द्र प्रकाश तिवारी समाजसेवी महेश तिवारी रमेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment