●शीतलहर से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त
●सर्द हवाओं और ठिठुरन से बचने के लिए लोगों को घरों में कैद संवाददाता सुनील कुमार अमेठी। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते लोगों को अभी शीतलहर और कोहरे से राहत नही मिल पाएगी। सोमवार को पूरे दिन जिले भर में की पहली किरण के साथ शाम तक पूरा छेत्र कोहरे के आगोश में रहा। जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया। वहीं सड़को पर वाहन रेंगते हुए लाइट जलाकर बढ़ते नज़र आए।सर्द हवाओं और ठिठुरन से बचने के लिए लोगों को घरों में कैद होने को मजबूर होना पड़ा। सोमवार को न्यूनतम तापमान 12डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि पहाड़ी इलाको में लगातार बर्फ़बारी व सर्द हवाएं चल रही है, जिसका असर मैदानी क्षेत्रों और गांवों में देखने को मिल रही है। शीतलहर और कोहरे के प्रकोप बना हुआ है। तीन-चार दिन से लगातार ठंड और कोहरे के आगोश ने रहा। वही अगर देखा जाए तो रविवार के दिन तो धूप देखने को भी मिल गयी थी लेकिन आज तो धूप भी नही दिख रही है, जबकि शीतलहर ने लोगों को खासा परेशान किया। जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त रहा। शीतलहर और कोहरे के चलते लोग अधिकतर समय अपने घरों में कैद रहे। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। वही घरों में लोगों ने आलाव व गर्म कपड़ों में बैठकर ठंड से निजात पाने का प्रयास किया। वही दूसरी तरफ सड़को पर भी कोहरे के कारण आवागमन पूरी तरह से प्रभावित नज़र आयी। नेशनल हाइवे व राष्ट्रीय राजमार्ग भी वाहनों के पहिये कोहरे और ठंड ने जाम कर दी।
Comments
Post a Comment