Monday, January 4, 2021

भारतीय किसान यूनियन बेदी के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन जिलानी द्वारा सहारनपुर जिले की टीम का गठन

गुफरान मलिक उप मंडल प्रभारी दैनिक अयोध्या टाइम्स सहारनपुर उत्तर प्रदेश

दिनांक/4/1/2021/को
सहारनपुर के रोटरी क्लब में भारतीय किसान यूनियन बेदी की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी एवं राष्ट्रीय महासचिव कारी नौशाद राव की अगुवाई में प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन जिलानी ने सहारनपुर मैं पदों की नियुक्ति की है जिसमें गुफरान मलिक को उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष का प्रतिनिधि अशरफ अली खान को उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमाल नासिर को सहारनपुर मंडल अध्यक्ष तोहीद अली को सहारनपुर जिला अध्यक्ष कारी मुरसलीन को सहारनपुर महानगर प्रभारी विकास शर्मा को सहारनपुर महानगर अध्यक्ष अब्दुल अली उर्फ पप्पू को सहारनपुर जिला उपाध्यक्ष राव आसीफ को सहारनपुर जिला महामंत्री करीमुद्दीन को सहारनपुर जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है प्रेस को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी ने कहा है कि भारतीय किसान यूनियन बेदी किसान व्यापारी मजदूर एवं दबे कुचले लोगों की आवाज बुलंद करने का काम कर रही है राष्ट्रीय महासचिव कारी नौशाद राव ने कहा है कि भारतीय किसान यूनियन बेदी सर्व समाज का संगठन है और सर्व समाज के लोग भारतीय किसान यूनियन बेदी में तेजी के साथ जुड़ रहे हैं प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन जिलानी साहब ने पदों की नियुक्ति करते हुए कहा है कि हमें आशा है कि भारतीय किसान यूनियन बेदी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने कार्य को बखूबी ईमानदारी के साथ निभाने का काम करेंगे और संगठन को अधिक मजबूती प्रदान करेंगे
इस अवसर पर
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि
राहुल शर्मा
रियाज उल हक
शोभित शर्मा
नसीब उर रहमान
करण खरबंदा
आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment