Saturday, January 30, 2021

प्रसपा नेता कार्यकर्ता चले गांव की ओर

ताखा,इटावा। सर्दी का सितम भी प्रसपा कार्यकर्ताओं का मनोबल कम नही कर पा रहा है प्रसपा कार्यकर्ता अपने मुखिया के निर्देश पर गांव गांव पांव पांव अभियान के तहत गली गली घूम कर लोगों को रिझा रहे हैं।

        ब्लॉक ताखा के जिला पंचायत सदस्य रामवीर सिंह सुबह से ही अपनी टोली के साथ गांव गांव जा रहे हैं तथा पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करके लोगों की नब्ज टटोल रहे हैं लेकिन जगह जगह इस अभियान में शामिल लोगों का स्वागत करके लोग पार्टी का साथ देने का वादा कर रहे हैं।
        जिला पंचायत सदस्य रामवीर सिंह ने कहा आज जगह जगह लोग परेशान हो रहे है युवा बेरोजगार घूम रहा है किसानों के दर्द को कोई सुनने वाला नही है। दुकानदार व्यापारी वर्ग भी नाराज है वर्तमान सरकार में कोई किसी की सुनने वाला नही है। मत देने वाले का ही सम्मान नही हो रहा है।
          यह अभियान यात्रा आज क्षेत्र के नगला मके नगला झड़े कायमपुरा नगरिया याद्वान जगमोहन पूरा उद्देतपुरा नगला चंद नगला खलक आदि दर्जनों गांवों में गई। इस अवसर पर यात्रा में जिला पंचायत सदस्य रामवीर सिंह वी पी सिंह रमेश चन्द्र बादशाह राहल यादव विवेक कुमार गजेंद्र सिंह आदि लोग शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment